{"_id":"5a8b35f44f1c1b1d368bb591","slug":"71519072756-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं की सड़के सुधरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं की सड़के सुधरेंगी
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने कुमाऊं की सड़कों की हालत सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के साथ पुलों की मरम्मत भी की जाएगी। एनएच खंड ने 18.10 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
इन सड़कों का भेजा गया है प्रस्ताव -
1-काशीपुर से रामनगर सड़क की ऊपरी सतह कई जगह से टूट चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने 10 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए 7.5 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
2-रानीखेत में मचखाली से घिघंराली तक 7.5 किलोमीटर सड़क सुधारने के लिए सात करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
3-कमेड़ी देवी से अल्मोड़ा के बीच पड़ने वाले पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके लिए 1.5 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
काठगोदाम से रानीबाग सड़क की मरम्मत मंजूर
काठगोदाम से रानीबाग सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दो किलोमीटर सड़क सुधारने के लिए राजमार्ग खंड ने 2.10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसकी निविदा आमंत्रित भी कर दी गई है। एक सप्ताह में इसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
गुलाबघाटी की सड़क की चौड़ाई 1.5 मीटर बढ़ी
गुलाबघाटी के पास आए दिन लग रहे जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल गई है। एनएच ने गुलाबघाटी के पहाड़ को काटकर इसे डेढ़ मीटर चौड़ा कर दिया है। अब पहाड़ की ओर दीवार बनाई जा रही है।
35 करोड़ से सुधरी खैरना काकड़ीघाट सड़क
खैरना से काकड़ीघाट मार्ग को डेढ़ लेन से दो लेन करने का काम पूरा हो गया है। इस सड़क को सुधारने के लिए 35 करोड़ की लागत आई है।