फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आईटीआई में हैवी मशीनरी समेत कई नये ट्रेड शुरू होंगे: निदेशक

आईटीआई में हैवी मशीनरी समेत कई नये ट्रेड शुरू होंगे: निदेशक

Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में हैवी मशीनरी समेत कई नये ट्रेड शुरू होंगे: निदेशक
हल्द्वानी। प्रशिक्षण निदेशक डॉ. पंकज कुमार पांडे ने कहा कि आईटीआई में भारी मशीनरी समेत कई नए ट्रेड जल्द शुरू किए जाएंगे। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है सीधे रोजगार से जोड़ने वाले ट्रेडों के संबंध में सुझाव दें ताकि अनुपयोगी हो चुके ट्रेडों के स्थान पर नये ट्रेड शुरू किए जा सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां निदेशालय में प्रधानाचार्यों की बैठक में आए डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बातचीत में कहा कि वर्तमान में आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले मात्र 30 फीसदी छात्र ही नौकरी पा पाते हैं, बाकी किसी न किसी कमी के कारण अच्छी नौकरी नहीं हासिल कर पाते। अल्मोड़ा आईटीआई के छात्रों के लिए बजाज में विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई लेकिन छात्रों ने खुद वहां जाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। सड़क खराब होने की बात कह कर विशेष प्रशिक्षण में नहीं गए। उन्होंने कहा कि शासन का मानना है कि आईटीआई की प्रवेश परीक्षा में भी बदलाव होना चाहिए ताकि आईटीआई में उन्हीं छात्रों को प्रवेश मिल सके, जो कुछ करना चाहते हों। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रगतिशील वाल्वो, जेसीबी, एस्कार्ट, बजाज जैसे बडे़ उद्योग संचालित हैं। इनमें हमारे विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिले इसके हमें सार्थक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


औद्योगिक संस्थानों में जाकर नई तकनीकी
का ज्ञान लें आईआईटी के प्रधानाचार्य
हल्द्वानी। प्रशिक्षण निदेशक डॉ. पंकज कुमार पांडे ने आईटीआई के प्रधानाचार्यों से कहा कि वे अपनी कार्यशैली को बदलें। वे औद्योगिक संस्थानों से समन्वय बनाएं और वहां जाकर नई मशीनों व तकनीकी का ज्ञान लें ताकि विद्यार्थियों को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य और कार्यदेशकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नए प्रधानाचार्यों और कार्यदेशकों को औद्योगिक आस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्हें निदेशालय और पुराने प्रधानाचार्यों के साथ संबद्ध किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपर निदेशक प्रशिक्षण को निर्देश दिए कि वह प्रशिक्षण के लिए रोस्टर तैयार कर करें। बैठक में अपर निदेशक आरडी पालीवाल, उपनिदेशक ललित मोहन नेगी, सहायक निदेशक आरएस मर्तोलिया, मयंक अग्रवाल समेत कई प्रधानाचार्य मौजूद थे।


सही काम नहीं करने वाले पार्टनर को बदलें
उन्होंने पीपीपी मोड पर संचालित योजनाओं, संस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जो पार्टनर सही से कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें तुरंत बदला जाए। आडिट कराकर रिर्पोट निदेशालय को भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन आईटीआई मे निर्माण कार्य चल रहे है उनका नियमित निरीक्षण करें। उनकी गुणवत्ता समयबद्धता पर ध्यान देते हुए माहवार फोटोग्राफ के साथ कार्यों का विवरण निदेशालय अथवा उन्हें भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed