{"_id":"597a51e44f1c1b89208b470b","slug":"70km-patrol-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाथी, गाड़ी, पैदल चलकर एक दिन में 70 किमी गश्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी, गाड़ी, पैदल चलकर एक दिन में 70 किमी गश्त
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
एक दिन में 70 किमी गश्त
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के तीन रेंजों की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कालागढ़ से ढेला तक 70 किमी दूरी की गश्त की। इसमें पैदल गश्त के साथ ही हाथियों, गाड़ियों का भी प्रयोग किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर उनसे वन्यजीव संरक्षण के लिए सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन
सीटीआर की दक्षिणी सीमा सुरक्षा के मद्देनजर अधिक संवेदनशील है। इसलिए उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में गश्त की गई। टीम का नेेतृत्व एसडीओ रमाकांत तिवारी ने किया। इसमें कालागढ़, झिरना, ढेला रेंजों के वनकर्मी शामिल थे। टीम ने जिला बिजनौर यूपी के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, भिक्कावाला, कल्लूवाला, तीरथ, शिवनाथपुर, मालधन चौड़, पटरानी के लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
उन्हें स्थानीय वनकर्मियों के मोबाइल नंबर दिए गए ताकि किसी भी बाहरी व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल मिल सके। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने ढेला वन विश्राम भवन में गश्त का समापन किया। इस दौरान कालागढ़ रेंजर आरके भट्ट, झिरना के प्रशांत हिंदवान, ढेला के पंकज शर्मा समेत तमाम वनकर्मी मौजूद थे। वहीं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी ट्वीट कर गश्त में शामिल वनकर्मियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन