{"_id":"5c0d75a1bdec2241b2773bfa","slug":"61544385953-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की मेमोग्राफी मशीन बनी शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख की मेमोग्राफी मशीन बनी शोपीस
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
मेमोग्राफी मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हंस फाउंडेशन की ओर से दी गई मेमोग्राफी वैन राजकीय मेडिकल कालेज में शो पीस बनकर खड़ी है। वैन के लिए पर्याप्त स्टाफ तक की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
मेमोग्राफी वैन मिलने के बाद चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष स्याना ने दावा किया था कि वैन पर्वतीय क्षेत्रों में जाएगी और 40 वर्ष से अधिक महिलाओं की मेमोग्राफी करेगी। वैन पंजीकरण के इंतजार में चार माह तक खड़ी रही। बाद में वैन को देहरादून भेजा गया। मेडिकल कालेज के नाम पंजीकरण होने के बाद वैन 15 दिन में दोबारा आ गई और अब खड़ी है। खास बात यह है कि मेमोग्राफी वैन के लिए अभी तक टेक्नीशियन, महिला टेक्नीशियन, चालक और एक सहायक तक का इंतजाम नहीं हुआ है, जबकि एसटीएच की मेमोग्राफी मशीन खराब है।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि प्राचार्य को आदेश दिए हैं कि वैन को हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में भेजकर 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं की मेमोग्राफी करा ली जाए। इसके बाद पर्वतीय जिलों में भेजकर महिलाओं की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
15 लाख की मेमोग्राफी वैन बनी शोपीस
आठ माह में एक भी कैंप नहीं किया वैन ने, हंस फाउंडेशन ने दी थी वैन
एसटीएच में लगी मेमोग्राफी मशीन भी नहीं कर रही है काम
नर्सिंग कॉलेज शिफ्टिंग पर ग्रहण के बादल
हल्द्वानी। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज शिफ्टिंग का मामला स्टाफ की कमी से अटक गया है। सोमवार से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए क्लास हल्द्वानी में शुरू हो जाएंगी।
हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में 50, अल्मोड़ा में 40 और पिथौरागढ़ में 30 बच्चे पढ़ रहे हैं। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज को शिफ्ट करने की योजना थी मगर कर्मचारी और फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। फर्नीचर खरीदने के लिए एक-दो दिन में टेंडर होने की संभावना है, जबकि इस सप्ताह कुछ कर्मियों की नियुक्ति होगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि सेशन लेट होने के कारण सोमवार से तीनों नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई यहां शुरू हो जाएगी। बताया कि द्वितीय के छात्राओं को शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है। दूसरी ओर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि इस माह के अंत तक शिफ्टिंग करने का प्रयास किया जाएगा।
आज से तीनों नर्सिंग कालेज की शुरू हो जाएगी पढ़ाई
आयुष्मान भारत के प्रचार को लगेंगे बैनर
हल्द्वानी। आयुष्मान भारत के प्रचार के लिए स्वास्थ्य विभाग अब जगह-जगह बैनर लगाएगा। साथ ही निजी अस्पतालों को योजना में जुड़ने के लिए डीएम के साथ बैठक होगी। आयुष्मान भारत के तहत पात्रों के कार्ड बनने की गति बहुत धीमी है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए जगह-जगह बैनर लगाकर प्रचार किया जाएगा। पात्र अधिक से अधिक कार्ड बना सकें इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही डीएम से अनुरोध कर निजी अस्पतालों के साथ एक बैठक की जाएगी और जिले के शेष रह गए निजी अस्पतालों को योजना से जुड़ने के लिए कहा जाएगा।