फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रौतला ने दोहराया 47 साल पुराना इतिहास

रौतला ने दोहराया 47 साल पुराना इतिहास

Wed, 21 Nov 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
रौतला ने दोहराया 47 साल पुराना इतिहास
हल्द्वानी में मेयर का चुनाव - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने हल्द्वानी में दोबारा जीत दर्ज कर 47 साल पुराना इतिहास दोहराया। 1971 में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष हीराबल्लभ बेलवाल ने पुन: जीत हासिल की थी, लेकिन तब से कोई भी पालिकाध्यक्ष इस सीट पर दोबारा काबिज नहीं हो सका।
विज्ञापन

1942 में टाउन एरिया घोषित हुआ हल्द्वानी आजादी के बाद नगर पालिका में तब्दील हो गया। पालिका का पहला बोर्ड मार्च 1943 में अस्तित्व में आया और दयाकिशन पांडे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दया किशन पांडे दो बार और उनके बाद हीराबल्लभ बेलवाल चार बार पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चौथी बार 1971 में चुने गए हीराबल्लभ बेलवाल का कार्यकाल 11 अगस्त 1977 तक चला। उसके बाद 1988 तक पालिका बोर्ड का चुनाव नहीं हो सका और प्रशासक की नियुक्ति रही। 24 अगस्त 1988 को नवीन चंद्र तिवारी पालिकाध्यक्ष बनाए गए। उसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंकी, लेकिन कामयाब नहीं हुए। 2003 से 2008 तक पालिकाध्यक्ष रहे हेमंत सिंह बगड्वाल को कांग्रेस ने नगर निगम बनने के बाद अप्रैल 2013 में हुए चुनाव में मेयर प्रत्याशी के तौर पर पार्टी सिंबल पर मैदान में उतारा, जिसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी अब्दुल मतीन सिद्दीकी दूसरे और हेमंत बगड्वाल तीसरे नंबर पर रहे। निवर्तमान मेयर रौतेला ने मंगलवार को आए नगर निगम चुनाव के परिणाम में दोबारा जीत दर्ज कर इतिहास दोहराया।
विज्ञापन


हल्द्वानी नगर पालिका में अध्यक्षों का कार्यकाल
चौ.श्याम सिंह 01 नवंबर 1942 से 15 मार्च 1943
मुरली मनोहर माथुर 16 मार्च 1943 से 9 सितंबर 1946
दयाकिशन पांडे 28 अक्तूबर 1946 से 30 अप्रैल 1952
घनानंद पांडे 28 मई 1952 से 31 दिसंबर 1953
दयाकिशन पांडे 01 जनवरी 1954 से 18 जून 1957
हीराबल्लभ बेलवाल 16 जून 1957 से 14 मई 1958
नंदकिशोर खंडेलवाल 15 मई 1958 से 30 जनवरी 1964
हीराबल्लभ बेलवाल 31 जनवरी 1964 से 17 जुलाई 1967
मोहम्मद अब्दुल्ला 25 जुलाई 1967 से 31 जुलाई 1968
हीराबल्लभ बेलवाल 31 जुलाई 1968 से 11 अगस्त 1977
नवीन चंद्र तिवारी 24 नवंबर 1988 से 19 जनवरी 1994
सुषमा बेलवाल 05 मार्च 1997 से 15 मार्च 2002
हेमंत सिंह बगडवाल 08 फरवरी 2003 से 14 फरवरी 2008
रेनू अधिकारी 05 मई 2008 से 21 मई 2011
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed