{"_id":"5a68f48a4f1c1b7c268b62f9","slug":"51516827786-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक के साथ नहीं चल पाई इश्क की ‘गाड़ी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक के साथ नहीं चल पाई इश्क की ‘गाड़ी’
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। टेंपो चालक और इंटर की छात्रा के प्रेम प्रसंग ने बुधवार को बखेड़ा कर दिया। छात्रा प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण राजनीतिक संगठनों के कुछ लोग भी भड़क गए। कोतवाली में छात्रा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। माता-पिता ने भी उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। अंत में पुलिस ने छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया।
मूल रुप से पिथौरागढ़ की रहने वाली छात्रा यहां परिवार के साथ लालडांठ में किराए पर रहती है। वह इंटर की छात्रा है। उसका जवाहर नगर निवासी दूसरे समुदाय के टेंपो चालक से प्रेम प्रसंग हो गया। छात्रा बुधवार को प्रेमी से मिलने जवाहर नगर स्थित घर पहुंची। वहां कुछ लोगों ने उसे देखा तो हंगामा हो गया। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस भी पहुंच गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर दोनों को कोतवाली लाया गया। छात्रा के परिजनों को भी बुला लिया गया। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की मगर वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस बीच कुछ संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने युवक पर जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने छात्रा के बालिग होने और बयानों का हवाला देकर उन्हें समझाया। इधर, घटना स्थल बनभूलपुरा थाना का था इसलिए कोतवाली पुलिस ने दोनों को बनभूलपुरा थाने भेज दिया है। थाना पहुंचकर छात्रा के परिजनों ने उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। चूंकि छात्रा की प्रेमी के साथ शादी नहीं हुई है इसलिए पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजने का फैसला लिया। दरोगा मंगल सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, टेंपो चालक को घर भेज दिया गया है।