फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक ने शिष्टाचार तो दूसरे परिस्थ िति को बताया जिम्मेदार

एक ने शिष्टाचार तो दूसरे परिस्थिति को जिम्मेदार बताया

Fri, 08 Sep 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
एक ने शिष्टाचार तो दूसरे परिस्थ िति को बताया जिम्मेदार
हल्द्वानी। एसटीएच में मंगलवार की रात हुए हंगामे पर कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति थी कि विधायक हरीश धामी को ऐसा करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष ने डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अस्पताल इलाज के लिए है। वहां अभद्रता का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वह विधायक का सीधे तौर पर बचाव करते हैं। कोई ऐसी बात जरूर हुई होगी तभी वह आवेश में आए होंगे। संवादहीनता के कारण ऐसी घटना हुई होगी। विधायक ने उन्हें बताया कि एसटीएच में अव्यवस्थाएं हैं। वह इससे पूरी तरह सहमत हैं। कांग्रेस के समय में अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आगे भी ठीक नहीं होगी। व्यवस्था को ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही इलाज न होने के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के कारण ऐसी घटना हुई।
विज्ञापन

डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कोई भी पार्टी सत्ता में हो या सत्ता के बाहर मगर व्यवहार में हमेशा शिष्टाचार रहना चाहिए साथ ही संसदीय परंपराओं का पालन करना चाहिए। सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नैनीताल में पिछले दिनों जो हुआ वह सभी को पता है। सत्ता के नशे में मदहोश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत सारी कमी सरकार की ओर से रहती है। कई डॉक्टरों को वेतन पूरा नहीं दे पाए रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ऐसी कौन सी परिस्थिति थी कि विधायक को ऐसा करना पड़ा
अस्पताल इलाज के लिए है, वहां अभद्रता का कोई स्थान नहीं: इंदिरा
कमेटी गठित करने को सीएमओ को लिखा पत्र
हल्द्वानी। एसटीएच में हुए हंगामे की जांच के लिए कमेटी गठित होनी है। एसडीएम के पत्र के जवाब में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने सीएमओ को पत्र लिखा है। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि सीएमओ को पत्र लिखकर बेस और महिला अस्पताल से एक-एक प्रतिनिधि नामित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed