{"_id":"57b562264f1c1b77766ec744","slug":"50-thousand-people-for-water-trse","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार लोग पानी के लिए तरसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार लोग पानी के लिए तरसे
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश जहां उमस से राहत देती है तो पेयजल संकट भी बढ़ा देती है। वर्षों पुराना बदहाल सिस्टम ठप हो जाता है और लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। बुधवार को 50 हजार लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
मंगलवार की देर रात मूसलाधार बारिश शुरू हुई थी। रात्रि लगभग एक बजे गौला का जलस्तर 13 हजार क्यूसेक पहुंच गया था। बुधवार सुबह छह बजे गौला का जलस्तर 27 हजार क्यूसेक था। गौला बैराज के सभी छह गेट मंगलवार की रात ही खोल दिए गए।
बैराज के गेट खोलने के कारण जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल पाया। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे गौला का जलस्तर 8,500 क्यूसेक आ गया। दोपहर तीन बजे से जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
फिल्टर प्लांट को पानी न मिलने के कारण बरेली रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, नवाबी रोड, लालडांठ रोड समेत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लगभग 50 हजार लोगों को परेशानी हुई। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। कुछ लोगों ने निजी टैंकर मंगवाकर काम चलाया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से ही लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।