{"_id":"6b07f1362c948b09d10244fb","slug":"the-mechanic-who-came-to-repair-the-geyser-cleaned-the-safe-in-haldwani-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: गीजर ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन और उसके साथी पर चोरी का आरोप, घर से सोना-नकदी साफ कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: गीजर ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन और उसके साथी पर चोरी का आरोप, घर से सोना-नकदी साफ कर फरार
Thu, 26 Nov 2026 02:13 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:13 PM IST
सार
हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल के घर से कई तोला सोना और लाखों की नकदी चोरी हुई। पीड़ित के अनुसार 15 नवंबर को गीजर ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन फरमान और उसके साथी आसिफ पर शक है।
विज्ञापन
अपराध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल के घर हुई। चोर ने कई तोला सोना और लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया। 26 नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि 15 नवंबर को घर का गीजर खराब होने पर उन्होंने फरमान नाम के इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। फरमान अपने साथ आसिफ नाम के युवक को लेकर पहुंचा। दोनों ने गीजर ठीक किया और चले गए। अगले दिन आसिफ अकेले घर पहुंचा और गीजर चेक करने की बात कही। करीब आधा घंटे तक रुका रहा। तब घर में केवल उनकी बुजुर्ग मां थीं।
विज्ञापन
बताया कि वह और उनकी पत्नी शादी समारोह में गए हुए थे। 23 नवंबर की सुबह जब अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। घर आने-जाने वालों की जानकारी जुटाने पर उन्हें आसिफ पर चोरी का शक हुआ। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
