फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   44 doctors from Kumaon have been deployed for the Char Dham Yatra

Uttarakhand: डॉक्टर जाएंगे चार धाम ड्यूटी पर...मरीज ताकते रहेंगे इलाज, कुमाऊं मंडल के 44 चिकित्सक भेजे जाएंगे

Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

कुमाऊं के करीब 44 डाक्टरों की ड्यूटी चार धाम यात्रा में लगाई गई है। इनमें कई विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ की भी वहां तैनात किया जाएगा। भीषण गर्मी के दौरान कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं के लड़खड़ाने की आशंका है।

विज्ञापन
44 doctors from Kumaon have been deployed for the Char Dham Yatra
Doctor

विस्तार

कुमाऊं के अस्पतालों में वैसे ही डाक्टरों की भारी कमी है, ऐसे में अप्रैल से अगस्त आखिरी सप्ताह तक कुमाऊं के करीब 44 डाक्टरों की ड्यूटी चार धाम यात्रा में लगाई गई है। इनमें कई विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ की भी वहां तैनात किया जाएगा। भीषण गर्मी के दौरान कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं के लड़खड़ाने की आशंका है। मरीजों को डॉक्टरों के अभाव में काफी दिक्क्तें उठानी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

 

 

प्रभारी महानिदेशक सुनीता टम्टा की ओर से जारी सूची के मुताबिक चारधाम यात्रा में प्रदेश भर के अस्पतालों के 47 विशेषज्ञ और 140 सामान्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनको अप्रैल से 28 अगस्त तक चार धाम में अपनी सेवाएं देनी हैं।

विज्ञापन

किस जिले के कितने डॉक्टर देंगे सेवाएं

 

 

चंपावत....10 (चार विशेषज्ञ और छह सामान्य)

 

अल्मोड़ा...25 (इनमें तीन फिजिशियन शामिल हैं)

 

बागेश्वर...03 (आठ पैरा मेडिकल स्टाफ भी जाएगा)

 

यूएस नगर...01 (पैरा मेडिकल स्टाफ के नौ सदस्य)

 

नैनीताल...04 (ये चारों हैं विशेषज्ञ चिकित्सक

 

पिथौरागढ...01 (यह चिकित्सक लंबे समय हैं गैरहाजिर)

चंपावत

-एसीएमओ चंपावत इंद्रजीत पांडेय बोले-जिले से चार विशेषज्ञ चिकित्सक और छह सामान्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है

 

 

 

-जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ को भी वहां भेजने के हैं आदेश

 

- चंपावत जिला अस्पताल से तीन फिजिशियनों जाएंगे और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक 16 मई से एक जून तक देंगे वहां सेवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यश मोहन सोनी को 13 से 29 जुलाई, फिजिशयन डॉ. दीपक रावत को 28 जुलाई से 13 अगस्त और डॉ. अजय कुमार को 12 से 28 अगस्त तक तैनाती की गई है।

 

- सामान्य चिकित्सकों में जिला अस्पताल से डॉ. रवि कुमार को एक से 15 मई, उपजिला अस्पताल टनकपुर के डॉ. नौनिहाल सिंह को 14 से 28 मई, जिला अस्पताल के डॉ. गौरांग जोशी को 27 मई से 10 जून तक चार धाम में सेवाएं देंगे।

 

- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल्थी के डॉ. मुकेश कुमार नौ से 23 जून, जिला अस्पताल के डॉ. आशीष सुडली 22 जून से छह जुलाई और उपजिला अस्पताल टनकपुर के डॉ. मानवेंद्र शुक्ला 18 जुलाई से एक अगस्त तक वहां ड्यूटी देंगे।

रुद्रपुर

 

 

- खटीमा उप जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सैय्यद असद अब्बास की ड्यूटी 29 मार्च से 15 मई तक लगाई गई है।

 

- जिले से तीन फार्मासिस्ट, एक-एक लैब तकनीशियन और एक्सरे तकनीशियन, दो-दो नर्सिंग अधिकारियों (पुरुष) समेत कुल नौ पैरा मेडिकल स्टाफ की 15-15 दिन के रोटेशन पर लगाई गई है ड्यूटी।

 

- सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल बोले-खटीमा उप जिला अस्पताल में दो फिजिशियन हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बागेश्वर

 

 

- जिले के तीन चिकित्सक जाएंगे चारधाम की ड्यूटी पर।

 

- जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरजा शंकर जोशी एक मई से 17 मई तक रुद्रप्रयाग में, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष परगांई दो जून से 18 जून तक चमोली में देंगे सेवाएं।

 

- फिजिशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा 28 जून से 14 जुलाई तक उत्तरकाशी में ड्यूटी करेंगे।

 

- पांच फार्मासिस्ट, एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी, दो महिला नर्सिंग अधिकारी रुद्रप्रयाग जिले में तैनात रहेंगे।

 

- सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी बोले-जिला अस्पताल में दो फिजिशियन और दो अस्थि रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। लोगों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

अल्मोड़ा

 

- जिले से तीन फिजिशियनों समेत 25 चिकित्सकों की लगेगी चारधाम यात्रा में ड्यूटी।

- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत बोले- जो चिकित्सक जाएंगे, उनके स्थान पर नए डॉक्टरों की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

हल्द्वानी

- नैनीताल जिले से चार धाम में चार डॉक्टरों की रोटेशन में लगेगी डयूटी, ये चारों विशेषज्ञ हैं।

- बेस अस्पताल से डॉ. विनीता निर्खुपा, डॉ. जितेंद्र भट्ट, गरमपानी से आर्थो सर्जन और बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल से डॉ. अभिषेक की ड्यूटी लगाई गई है।

- सीएमओ डॉ. एचसी पंत बोले- चिकित्सकों को 15-15 दिनों के लिए भेजा जाएगा ताकि समस्या न हो। बीडी पांडे अस्पताल में तीन फिजिशियन हैं।

पिथौरागढ़

- जिले से ऐसे डाक्टर की लगाई गई है चारधाम में ड्यूटी, जो सालों से है गायब।

- धारचूला सीएचसी में नाम की तैनाती है हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण कुमार की।

- सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल बोले- गैरहाजिर चिकित्सक के बारे में शासन को भेजी जा रही है रिपोर्ट।

चार धाम में जिन डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी उन्हें रोटेशन के आधार पर वहां भेजा जाएगा। - सुनीता टम्टा, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed