{"_id":"5a46775b4f1c1bf61b8b5b08","slug":"41514567515-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत कार्यालय में बेमियादी तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत कार्यालय में बेमियादी तालाबंदी
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर अध्यक्ष और सभासदों ने पंचायत कार्यालय में बेमियादी तालाबंदी शुरू कर दी है। तालाबंदी के चलते कई कर्मचारियों को दिन भर बाहर बैठना पड़ा। सफाई कार्य और पंचायत के तमाम अन्य काम भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। जुलाई में अधिशासी अधिकारी को बगैर प्रतिस्थानी के अल्मोड़ा नगर पालिका स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद से ही सभासद आंदोलनरत हैं।
मालूम हो कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद का इसी साल 17 जुलाई को अल्मोड़ा नगरपालिका के लिए स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद सभासदों ने शासन-प्रशासन को पत्र व्यवहार किए, 18 अगस्त को नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी भी की गई, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। अध्यक्ष विमला शाह और सभासदों ने एक दिन पूर्व कार्य बहिष्कार भी किया था और 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी।
शुक्रवार की सुबह अध्यक्ष सहित तमाम सभासद नगर पंचायत कार्यालय में एकत्रित हुए और कार्यालय में तालाबंदी कर दी। अध्यक्ष विमला साह का कहना है कि स्थायी ईओ की अनुपस्थिति में सफाई व्यवस्था, निकाय परिसीमन कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसी कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। तमाम विकास कार्य तक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी ईओ की नियुक्ति तक कार्यालय में बेमियादी तालाबंदी जारी रहेगी। तालाबंदी करने वालों में अध्यक्ष के अलावा विद्यापुर कनार वार्ड सभसद भागीरथी देवी, हाट वार्ड सभासद तारा मठपाल, बाजार वार्ड सभासद युगल किशोर शाह, लक्ष्मी लाल शाह, तारा लाल शाह आदि शामिल थे।