फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मांगों को लेकर उद्यान भवन में गरजी संयुक्त परिषद

मांगों को लेकर उद्यान भवन में गरजी संयुक्त परिषद

Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर उद्यान भवन में गरजी संयुक्त परिषद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वेतन विसंगति दूर करने सहित तमाम मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। यहां चौबटिया स्थित उद्यान भवन में बैठक कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद सरकार की नींद नहीं टूट रही है। कहा कि इस लड़ाई को कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों की एकजुटता से ही लड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


परिषद के शाखाध्यक्ष ध्रुव चंद्र सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रोश जताया। कहा कि 20 सितंबर तक बैठकें होंगी। 25 सितंबर से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा। 26 सितंबर से तीन अक्तूबर के बीच कैबिनेट मंत्रियों और सांसद विधायकों का घेराव होगा। चार अक्तूबर को देहरादून में महारैली आयोजित होगी। नौ से 11 अक्तूबर तक जिला मुख्यालयों में कार्य बहिष्कार होंगे। 11 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस कार्यक्रम है।
विज्ञापन


बैठक में वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में पास करने, एसीपी की व्यवस्था को पूर्व की तरह करने, प्रोन्नत वेतनमान की सुविधा बहाल करने, उत्तम, उत्कृष्ट, चरित्र प्रविष्टि की बाध्यता समाप्त करने, सातवें वेतनमान के तहत केंद्रीय कर्मियों की भांति भत्ते और एरियर का भुगतान दीपावली से पहले करने, राज्य कर्मियों को हेल्थ स्मार्ट कार्ड की कैशलेस सुविधा देने, फील्ड कर्मियों को बायोमेट्रिक सुविधा में छूट देने सहित तमाम मांगें उठाईं। प्रदर्शन करने वालों में उद्यान संयुक्त कार्मिक मोर्चा संघ के अध्यक्ष कैलाश बुधानी, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, दीवान सिंह नेगी, महेश राम, बहादुर सिंह, बीसी उपाध्याय, बीसी कांडपाल, मोहन सिंह रौतेला, चंदन सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह माहरा, प्रयग चंद्र मौजूद थी। संचालन मंत्री कुंदन सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed