फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दलगत राजनीति छोड़ समाज के विकास में सहयोग करें लोग: माहरा

दलगत राजनीति छोड़ समाज के विकास में सहयोग करें लोग: माहरा

Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दलगत राजनीति छोड़ समाज के विकास में सहयोग करें लोग: माहरा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक करन माहरा ने कहा कि अधिवक्ताओं, पत्रकारों और शिक्षकों की सुसमाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को नगर और समाज के विकास के लिए आगे आना होगा। विधायक निधि से उन्होंने अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय में पुस्तकों के लिए पांच लाख और याचिका लेखन कक्ष निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ सभागार में हुई बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता विधायक करन माहरा ने अधिवक्ताओं और वादकारियों की समस्याएं सुनीं, तनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है, सभी को ईमानदारी पूर्वक कार्यों का निर्वहन करना चाहिए, इसी से सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना भी साकार होगी। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने विधायक का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और कई समस्याएं भी उनके सम्मुख रखीं।
विज्ञापन


माहरा ने विधायक निधि से संघ के पुस्तकालय में पुस्तकों के लिए पांच लाख और याचिका लेखन कक्ष निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनंनद वैला, सचिव हिमांशु बिष्ट, उपाध्यक्ष ललोित मोहन आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता वाईसी जोशी, कुवेर कार्की, प्रेम भगत, सीपी पांडे, जरीना उमर, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र पांडे, संजय जोशी, हरीश मनराल, पंकज रौतेला, विजय वर्मा, जगदीश पाठक सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed