फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   34th Corps ITBP Halduchur won in Kabaddi

कबड्डी में 34 वीं वाहिनी आईटीबीपी हल्दूचौड़ जीती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
34th Corps ITBP Halduchur won in Kabaddi
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप 34 वी वाहिनी हल्दूचौड़ में कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ंत करते खिला - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़(नैनीताल)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 34 वीं वाहिनी हल्दूचौड़ में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। क्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ के अधीन आने वाली तीन वाहिनी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पुरुष वर्ग में 34 वीं वाहिनी हल्दूचौड़ ने 46वीं वाहिनी रायबरेली को हराकर ट्राफी जीती जबकि महिला वर्ग में 46 वीं वाहिनी ने ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के क्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ के अधीन 32 वीं वाहिनी कानपुर, 34 वीं वाहिनी हल्दूचौड़ और 46 वीं वाहिनी राय बरेली के मध्य पुरुष एवं महिला अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता हल्दूचौड़ में हुई। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में 34 वीं वाहिनी हल्दूचौड़ ने 46वीं वाहिनी रायबरेली को 57- 16 से पराजित किया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला भी हल्दूचौड़ और रायबरेली के बीच खेला गया। महिला वर्ग में 46 वीं वाहिनी ने 34 वीं वाहिनी को पराजित किया। पुरुष वर्ग में कांस्टेबल जीडी हेमराज गुर्जर बेस्ट रेडर, कांस्टेबल जीडी नेकी राम बेस्ट डिफेंडर घोषित किए गए। महिला वर्ग में बेस्ट रेडर का खिताब मोनी मिश्रा 46 वीं वाहिनी को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि 34 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने विजेता टीमों और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कमांडेंट ने कहा कि अब इंटर फ्रंटियर टूर्नामेंट के लिए टीम तैयार की जाएगी। संचालन डिप्टी कमांडेंट राजू नारायण वानखेड़े ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार जोशी द्वितीय कमान समेत कई अधिकारी, जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed