{"_id":"5caa5dd6bdec221402335f93","slug":"31554669014-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: 100 मिलियन स्माइ ल्स के तहत स्वास्थ्य जागरूगता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: 100 मिलियन स्माइ ल्स के तहत स्वास्थ्य जागरूगता शिविर
विज्ञापन
हल्द्वानी में अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के पर अमर उजाला की अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत बजूनिया हल्दू (कठघरिया) में दिनेश चंद्र सुयाल के आवास पर स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मेडिकल कॉलेज के आपात चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सक्सेना और नीलकंठ हास्पिटल की वरिष्ठ प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेक्षा पांडे ने कहा कि घर में महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि खानपान संबंधी आदतों और जीवन शैली में योग, व्यायाम को शामिल कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ. प्रेक्षा पांडे ने सर्वाइकल कैंसर, एनिमिया के लक्षण और बचाव के बारे में बताया। डॉ. अतुल सक्सेना ने सांप काटने से लेकर दूसरी आपात स्थिति में कैसे निपटा जाए, इस बारे में जानकारी दी। लोगों ने जोड़ों के दर्द, यात्रा के दौरान उल्टी होने से लेकर एसिडिटी दिक्कत से जुड़े सवाल डॉक्टरों से किए। इस दौरान 40 महिलाओं ने अपराजिता संकल्प पत्र भरकर नारी अस्मिता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मीना सुयाल, रूबी सुयाल, जया जोशी, जानकी पांडे, जगदीश चंद्र सुयाल, दिनेश चंद्र सुयाल, उमेश सुयाल, रजनी जोशी, सरस्वती पनेरु, उषा कन्याल, चंद्रा सुयाल, सीमा पांडे, रमेश बिष्ट, ललित मोहन हैड़िया, रवि लोहनी, सौरभ बेलवाल, पुष्पा बिष्ट, नीता बिष्ट, किशोर चंद्र सुयाल आदि थे।
विज्ञापन
पौष्टिक खानपान, व्यायाम है स्वस्थ जीवन का आधार
अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में शामिल हुईं महिलाएं
सरकारी अस्पतालों में अक्सर बेसिक उपचार की दवाइयां उपलब्ध नहीं रहती हैं। जिस कारण महंगे इलाज को मजबूर होना पड़ता है। - जानकी सुयाल
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिलाओं के लिए एक खूबसूरत तोहफा है। महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तो समाज में बदलाव भी आएगा। - प्रीति सुयाल
घुटने में दर्द होने से चलने फिरने में परेशानी होती है। डॉ. साहब ने नियमित सैर और खानपान संबंधी सलाह दी। उम्मीद है ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा। -भगवती हैड़िया
अपराजितास्वास्थ्य जागरूकता शिविर समय-समय पर लगाने की जरूरत है। अनुभवी चिकित्सकों की सलाह से स्वास्थ्य संबंधी कई भ्रम दूर हुए। -तारी देवी