{"_id":"5bd34d0ebdec22694c34307a","slug":"31540574478-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ व्यापारियों के खिलाफ व्यापार मंडल हुआ मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फड़ व्यापारियों के खिलाफ व्यापार मंडल हुआ मुखर
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व पर नगर व्यापार मंडल ने बाहर से आने वाले फड़ व्यापारियों का विरोध करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि फड़ व्यापारियों ने अभी से डेरा डालना शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। फड़ों को मुख्य बाजार से बाहर लगाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। व्यापार मंडल ने हथकरघा प्रदर्शनी का भी विरोध किया है।
दीवाली पर्व नजदीक है ऐसे में पूरे बाजार में बाहर से सामान लेकर फड़ व्यापारी पहुंचने लगे हैं। इन फड़ व्यापारियों के खिलाफ व्यापार मंडल ने भी विरोध के स्वर मुखर कर दिए हैं। नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि नगर का व्यवसाय पहले ही मरणासन्न हालत में है। ऐसे में बाहरी फड़ व्यापारी पर्व के अवसर पर यहां डेरा डाल रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान होता है।
इसके अलावा पूरा बाजार फड़ व्यापारी घेर लेते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। कहा कि यदि फड़ व्यापारी नहीं हटे तो व्यापार मंडल अपनी तरफ से कार्रवाई करेगा। बैठक में हथकरघा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भी विरोध किया गया। कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए कैंट सभासदों को भी सहयोग करना चाहिए। बैठक में उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल, महामंत्री हर्ष वर्धन पंत, उपसचिव मनोज पंत, दीपक पंत सहित तमाम लोग मौजूद थे।