फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित होगा

बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित होगा

Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित होगा
मुक्तेश्वर में कार्यकर्ताओं की समस्या सुनते कपड़ा राज्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। तेंदुए के हमले में घायल मल्ला रामगढ़ के धुत्काने धार निवासी शंकर लोधियाल के बेटी कंचन लोधियाल (12) मल्ला रामगढ़ अस्पताल के बाद बुधवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने घायल बच्ची के घर जाकर परिजनों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने राज्य मंत्री से तेंदुए को आदमखोर तेंदुआ घोषित कराने की मांग की। इस पर राज्य मंत्री ने शासन-प्रशासन से तेंदुए को आदमखोर घोषित करवाने का आश्वासन दिया। वन विभाग ने घायल बच्ची के परिजनों को 10 हजार की आर्थिक सहायता की है।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द तेंदुए को नहीं पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीओ दिनकर तिवारी, रेंजर मुकुल शर्मा, उप रेंजर ललित कार्की, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज शाह, दीवान बिष्ट, कमल गौड़, गणेश गौड़, गंगा सिंह, गजेंद्र लोधियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने बकरियों और बैल को मार डाला
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के सिलौटी ग्रामसभा में बुधवार शाम तेंदुए ने दौलत राम की बकरियों और त्रिलोक सिंह के बैल पर हमला कर उन्हें मार डाला। तेंदुए के गांव में आतंक बढ़ने से ग्रामीण भयभीत हैं। ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया ने वन विभाग से गांव के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed