फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   परिजनों के सुपुर्द कर दिया

परिजनों के सुपुर्द कर दिया

Wed, 29 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
परिजनों के सुपुर्द कर दिया
हल्द्वानी। शादी के चार दिन बाद ही घर में सुसाइड नोट छोड़कर लापता होने वाली दुल्हन को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है। सदर बाजार निवासी मोहन लाल के बेटे बिंदेश कुमार उर्फ बीरू की शादी 22 नवंबर को ऊधमसिंह नगर जिले के भगवानपुर के दशरथ लाल भारद्वाज की बेटी सोनी के साथ हुई थी। 24 नवंबर को रामलीला मोहल्ले के पास आशीर्वाद बारात घर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। परिजनों का कहना है कि 26 नवंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे सोनी दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर लापता हो गई। उसके कमरे में गए तो वहां सुसाइड नोट पड़ा मिला। इसमें पति पर नशा करने का आरोप लगाया गया था। यह भी लिखा था कि झूठ बोलकर शादी की गई है। बिंदेश के चाचा नवल किशोर जायसवाल का आरोप था कि दुल्हन करीब डेढ़ लाख के जेवर साथ ले गई है। बाद में मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने दुल्हन को रुद्रपुर से बरामद कर लिया था। पुलिस का दावा था कि दुल्हन मौसी के यहां गई थी। इधर मंगलवार को दुल्हन को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसने मायके वालों के साथ जाने पर सहमति जताई। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोनी को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed