फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीबीएसई छात्राओं को इंजीनियरिंग की तैयारी करने को दिलाएगा निशुल्क कोचिंग

सीबीएसई छात्राओं को इंजीनियरिंग की तैयारी करने को दिलाएगा निशुल्क कोचिंग

Thu, 20 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई छात्राओं को इंजीनियरिंग की तैयारी करने को दिलाएगा निशुल्क कोचिंग
हल्द्वानी। जो छात्राएं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं उनके लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई के उड़ान कार्यक्रम के तहत उन्हें इन परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दिलाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गई है। सीबीएसई ने कुमाऊं भर की छात्राओं के लिए हल्द्वानी के यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सेंटर बनाया है।
विज्ञापन

इसके लिए वही छात्राएं पात्र होंगी जो वर्तमान सत्र की 11 वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) विषय में अध्ययनरत हैं। छात्राओं के हाइस्कूल में संपूर्ण विषयों में 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ विज्ञान और गणित विषय में 80 प्रतिशत अंक अथवा बोर्ड परीक्षा में सीजीपीए में ग्रेड 8 और विज्ञान, गणित में जीपीए 9 प्राप्त होना जरूरी है। छात्रा परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम होनी चाहिए। छात्राओं को आरक्षण भी दिया जाएगा। इसमें अति पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 15 फीसदी, अनुसूचित जनजाति को 7.5 प्रतिशत और तीन फीसदी स्थान अशक्त अभ्यर्थियों के लिए रखे गए हैं। उड़ान कक्षाओं में न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत रखने वाली छात्राओं को यदि वह केंद्र पोषित इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए चयनित होती हैं, तो उन्हें प्रवेश शुल्क ट्यूशन फीस में सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed