{"_id":"5b50f2164f1c1b36748b5d6d","slug":"201532031510-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के प्राइमरी स्कूल के बच्चे पहनेंगे कुमाऊंनी परिधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड के प्राइमरी स्कूल के बच्चे पहनेंगे कुमाऊंनी परिधान
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंग्लैंड के होमगेट प्राइमरी स्कूल के बच्चे कुमाऊंनी सांस्कृतिक परिधान पहनने के साथ ही उनका महत्व भी जानेंगे। ये परिधान इंस्पिरेशन स्कूल के बच्चों ने इंग्लैंड भेजे हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के स्कूली बच्चों की ओर से भेजे गए पारंपरिक वेडिंग गाउन, ताज और नेकलेस आभूषण आदि पहनकर वहां की संस्कृति के बारे में जाना।
ब्रिटिश काउंसिल की ओर से ब्रिटेन और भारत के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के विकास हेतु इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड के अंतर्गत इंग्लैंड (यूके) एवं भारत के मध्य कल्चर बॉक्स का आदान प्रदान का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत इंस्पिेरशन पब्लिक स्कूल ने कुमाऊं के पारंपरिक घाघरा-पिछौड़ा और आभूषणों को होमगेट प्राइमरी स्कूल (इंग्लैंड) के साथ साझा किया गया। इस प्रक्रिया में यूके (इंग्लैंड) द्वारा अपनी सांस्कृतिक -पारंपरिक विवाह पोशाक इंस्पिरेशन स्कूल भेजी गई। विद्यालयों ने अपने-अपने क्षेत्र की विवाह-पोशाकों को पहनने की शैली का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुतीकरण भी दिया। सहयोगी विद्यालय द्वारा ‘भारत दिवस‘ (होल्मगेट) मनाया गया। कोआर्डिनेटर स्मिता पंत, प्रबंधक डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर मौजूद रहे।