फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   किच्छा के 541 अतिक्रमणकारियों को हाइकोर्ट का नोटिस

किच्छा के 541 अतिक्रमणकारियों को हाइकोर्ट का नोटिस

Tue, 05 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
किच्छा के 541 अतिक्रमणकारियों को हाइकोर्ट का नोटिस
नैनीताल। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने किच्छा शहर में अतिक्रमण के मामले में सोमवार को सुनवाई के बाद 541 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

किच्छा निवासी असदुल्ला ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि पूरे किच्छा शहर में लोगों ने सड़क के दोनों तरफ सरकारी भूमि और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक और पक्के भवन बना लिए हैं। इससे आये दिन शहर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन जाम की समस्या रहती है। खासकर दीनदयाल चौक से महाराणा प्रताप चौक तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व में खंडपीठ ने नगर पालिका को अतिक्रमणकारियों के संबंध में जवाब देने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर अतिक्रमण की जांच की। पालिका की ओर से कराई गई जांच में 541 लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की पुष्टि हुई। नगरपालिका ने अपने जवाब में इन अतिक्रमणकारियों की सूची कोर्ट में पेश की। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने पक्षों की सुनवाई के बाद संबंधित अतिक्रमणकारी रोशन लाल, लीलाधर पंकज, राजेंद्र ठुकराल, दिनेश मित्तल, दीप चंद्र गर्ग, अकील इरफान, शेर मोहम्मद, विजय, मनीष बत्रा, गौरव कुमार व अन्य अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed