फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 villages stranded between rivers

नंधौर और कैलाश नदी के बीच फंसे 20 ग्रामीण

Fri, 04 Aug 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Fri, 04 Aug 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
20 villages stranded between rivers
नदी के बीच 20 ग्रामीण फंसे - फोटो : अमर उजाला

नंधौर वैली (नैनीताल)।  बृहस्पतिवार को तेज बारिश के कारण उफनाई नंधौर और कैलाश नदियों के बीच के टापू में 20 लोग फंस गए। इन लोगों के बचाव के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन और अग्निशमन दल भी डेरा जमाए हुए है। नदियों के तेज बहाव के कारण बचाव दल भी खास कुछ नहीं कर पाया। बचाव के लिए नैनीताल से एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ यहां नहीं पहुंच पाई थी।  

विज्ञापन


आमखेड़ा निवासी गौतमी बोरा के दाह संस्कार के लिए परिवार और आसपास के लोग बृहस्पतिवार शाम चार बजे कैलाश नदी को पार कर जंगल में गए थे। इसके लिए इन्हाेंने नंधौर नदी को भी पार किया। लौटते समय तेज बारिश हुई और कैलाश और नंधौर नदियां उफना गई। इससे ये लोग कुटलिया गांव में कैलाश और नंधौर नदी के बीच के टापू में फंस गए। जानकारी मिलने पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और अग्निशमन दल नंधौर नदी के किनारे पहुंचे।
विज्ञापन


बारिश के लगातार जारी रहने और नदियों के तेज बहाव के कारण बचाव अभियान यह अभियान दल शुरू ही नहीं कर पाया। गनीमत यह है कि ग्रामीण जहां फंसे हैं ये टीला नदी के तल से 12 फुट ऊंचाई पर है। कितनी भी बारिश हो जाए उनकी जान को खतरा नहीं होगा। राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने जिला प्रशासन को तुरंत मामले में वृहद स्तर पर रेस्क्यू कर फंसे लोगों को निकालने के निर्देश दिए। जिसके बाद रेस्क्यू टीम को लेकर एसडीएम एपी बाजपेयी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि नैनीताल से एसडीआरएफ को बुलाया गया है। वाजपेयी ने बताया कि बारिश के कारण सूर्या नाला, शेर नाला भी उफना गया है। सूर्या नाले के उफनाने से एसडीआरएफ भी यहां अटक गई। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम सूर्या नाले को पार नहीं कर पाई थी।


इन दोनों नालों के उफनाने से टनकपुर, सितारगंज आदि का यातायात भी बाधित हो गया। हल्द्वानी में भी बारिश के कारण भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे की ठंडी सड़क धंस गई। इससे इस सड़क पर खड़ी बोलेरो भी धंस गई। इसको निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव का भी लोगों को सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed