{"_id":"5915fc704f1c1bf2078513cb","slug":"192-small-buses-in-nainital-region-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रीजन के बेड़े में 192 छोटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल रीजन के बेड़े में 192 छोटी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइकोर्ट के आदेश पर नैनीताल मार्ग पर सिर्फ 35 सीटर बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम और परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार को रोडवेज प्रबंधन ने नैनीताल परिक्षेत्र की 35 सीटर बसों का रिकॉर्ड खंगाला, वहीं परिवहन विभाग ने कालाढूंगी और काठगोदाम में चेक पोस्टों के लिए स्थान तय किया।
विज्ञापन
पर्यटन सीजन को लेकर 15 मई से नैनीताल मार्ग पर रोडवेज और ट्रांसपोर्टरों की 35 सीटर बसों का ही संचालन होना है। एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉक्टर गुरदेव सिंह ने काठगोदाम और कालाढूंगी में चेक पोस्ट व बसों के रुकने के लिए स्थान चिन्हित किये।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि कालाढूंगी मार्ग पर चेक पोस्ट बनाया जाएगा। कालाढूंगी से नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के लिए चेक पोस्ट पर रोडवेज की 3-4 बसें खड़ी रहेंगी। काठगोदाम पुलिस चौकी के बाहर भी चेकपोस्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज प्रबंधन ने भी तैयारी करते हुए नैनीताल परिक्षेत्र के सभी डिपो की 35 सीटर से छोटी बसों का रिकॉर्ड खंगाला। आरएम (संचालन) कुशीराम ने बताया कि वर्तमान में नैनीताल परिक्षेत्र में 35 सीटर से छोटी 192 बसें हैं।
इनमें हल्द्वानी डिपो में 23, काठगोदाम डिपो में 27, भवाली में 33, रानीखेत में 36, अल्मोड़ा में 38 ,रामनगर में 35 छोटी बसें हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा मांगने पर यह बस संख्या मुहैया कराई जाएगी।