{"_id":"5cc0c373bdec22143a680cb9","slug":"191556136819-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से खराब पड़ा है डीप फ्रीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से खराब पड़ा है डीप फ्रीजर
विज्ञापन
blood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के ब्लड बैंक का डीप फ्रीजर आठ माह से खराब पड़ा है। बावजूद इसके इसकी मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव खून खत्म हो गया है, जबकि सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के बी पॉजिटिव खून की सिर्फ छह यूनिट बची हैं।
एसटीएच के ब्लड बैंक का डीप फ्रीजर आठ माह पहले खराब हुआ था। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने फोरेंसिक विभाग से एक डीप फ्रीजर ब्लड बैंक को दिया था। इसमें प्लाज्मा रखा जाता है। ब्लड बैंक में वर्तमान में दो डीप फ्रीजर हैं। वहीं, बीएमई (बायो मेडिकल इंजीनियर) के जाने के बाद से पहले से ही खराब पड़े डीप फ्रीजर को ठीक नहीं कराया गया है। बीएमई के सेवानिवृत्त होने के बाद से अव्यवस्थाएं हावी हो रही हैं। कोई भी राउंड लेकर मशीनों, वेंटीलेटर और बेड का जायजा नहीं ले रहा है। उधर, एसटीएच के ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव खून खत्म हो गया है, जबकि बेस अस्पताल में ए पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव खून का संकट हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा का कहना है कि डीप फ्रीजर जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
आठ माह से खराब पड़ा है डीप फ्रीजर
एसटीएच : कोई सुध लेने वाला नहीं, अब खून का संकट बरकरार
ब्लड बैंक में डीप फ्रीजर में रखा जाता है प्लाज्मा, बीएमई के जाने के बाद से बिगड़ रही व्यवस्थाएं
ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव खून खत्म
बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में बी पाजिटिव की छह यूनिट बची, ए पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव भी कम
बेस में ठीक हुई एक्सरे मशीन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एक्सरे मशीन ठीक हो गई है। बता दें कि एक्सरे मशीन के कंट्रोल पैनल में दो दिन पूर्व जलने की गंध आ रही थी। इसकी सूचना इंजीनियर को दी गई थी। बुधवार को मशीन ठीक होने पर मरीजों के एक्सरे किए गए।