{"_id":"5b10669c4f1c1bf36e8b5866","slug":"191527801500-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के शावक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के शावक की इलाज के दौरान मौत
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पहले कार्बेट नेशनल पार्क में आपसी संघर्ष में घायल हुए बाघ की इलाज के दौरान रानीबाग में मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया।
मंगलवार को कॉर्बेट में एक बाघ से संघर्ष में घायल हुए दूसरे बाघ के शावक को कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए रानीबाग सेंटर भेज दिया था। घायल शावक एक साल का था। बृहस्पतिवार को रानीबाग में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शव को रामनगर वन परिसर स्थित वर्कशॉप में लाया गया जहां पशु चिकित्सक दुष्यंत कुमार ने पोस्टमार्टम किया। सीटीआर उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।