{"_id":"5a6ce8134f1c1b83268b6c25","slug":"191517086739-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का वार्ड, कांग्रेस के दो कार्यकर्ता लड़ेंगे अलग-अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का वार्ड, कांग्रेस के दो कार्यकर्ता लड़ेंगे अलग-अलग
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और उनके बेटे सुमित हृदयेश के समर्थक वार्ड 1 में पार्षद को लेकर आपस में लड़ेंगे। वर्तमान पार्षद इंदिरा हृदयेश के तो अन्य दावेदार सुमित हृदयेश के खास माने जाते हैं। भाजपा इस लड़ाई का फायदा उठाने की जुगत में है। अब तक भाजपा से एक का ही दावा सामने आ रहा है।
वार्ड नंबर एक रानीबाग काठगोदाम में कांग्रेस समर्थित पार्षद है। यहां विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस आगे रही थी। अब इस वार्ड में ठोकर लाइन भी शामिल हो गई। यह क्षेत्र भी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। नए परिसीमन के हिसाब से इस वार्ड से कांग्रेस और मजबूत हुई है। अब इस वार्ड से कांग्रेस के अंदर की राजनीति सामने आ रही है। कांग्रेस के वर्तमान पार्षद को इंदिरा का समर्थन हासिल हैं। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा करने वाले एक दावेदार सुमित हृदयेश का करीबी है। इस वार्ड में पिछली बार भी दोनों निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार कांग्रेस के पार्षद में सिंबल देने की सुगबुगाहट के बाद अंदर की राजनीति उभर कर सामने आ रही है। उधर भाजपा से पहले चुनाव लड़ा दावेदार इस बार भी भाजपा से दावेदारी कर रहा है।
क्या कहा किसने
इंदिरा हृदयेश ने इस वार्ड में बहुत काम कराए हैं। लोग विकास करने वाले को वोट देंगे। कांग्रेस से मैं टिकट के लिए दावेदारी कर रहा हूं। -मोहन सिंह बिष्ट पार्षद
विज्ञापन
राष्ट्रीय दल से दावेदारी करने वालों को प्रत्याशी की मेहनत पर भरोसा नहीं होता है। राष्ट्रीय दल को पार्षद का टिकट नहीं देना चाहिए। मैं वार्ड की समस्याओं और अपने द्वारा किए गए कार्य को लेकर चुनाव मैदान में उतरूंगा।
योगेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ सचिव
मैं भाजपा के सिंबल से चुनाव लडूंगा। वार्ड में मैंने लोगों के बहुत काम किए हैं। कांग्रेस की सरकार ने विकास के कार्य को रोका। वार्ड में कूड़े की समस्या, सीवर और स्ट्रीट लाइट की समस्या है।
भुवन तिवारी
जाति प्रमाण पत्र के लिए मारने पड़ रहे नैनीताल के चक्कर
हल्द्वानी। रानीबाग से लेकर कलसिया पुल तक का भाग नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड में शामिल है। लेकिन यह भाग नैनीताल तहसील में आता है। यहां के निवासियों को जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र के लिए नैनीताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगां का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस के नेताओं को इससे कोई लेना देना नहीं है।
वार्ड का सीवर जा रहा है गौला नदी में
हल्द्वानी। नगर निगम का यह वार्ड मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा है। भाजपा के सिंबल से पार्षद का चुनाव लड़े भुवन तिवारी खुद मानते हैं कि नाले में वार्ड का सीवर जा रहा है। जो गौला नदी में जा गिर रहा है। उधर, वार्ड वासियों का कहना है कि वार्ड में सीवर लाइन नहीं है। लोगों ने अपना सीवर लाइन नाले में डाली हुई है।