{"_id":"5ca90ef5bdec2214577e8360","slug":"171554583285-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा सेंटर को लेकर छात्र हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा सेंटर को लेकर छात्र हुए परेशान
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
रामनगर (नैनीताल)। यहां जीआईसी खताड़ी में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 350 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसके प्रवेश पत्र में संकुल गूलरघट्टी का नाम छपने के कारण कई परीक्षार्थी वहां पहुंच गए। वहां परीक्षा की कोई तैयारी न होती देख परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ दौड़ लगाकर जीआईजी खताड़ी पहुंचे और परीक्षा दी।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा गया था। प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन ही मिले थे। इसके लिए यहां सिर्फ जीआईसी रामनगर एकमात्र परीक्षा केंद्र था लेकिन इसके लिए जारी प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र जीआईसी रामनगर, गूलरघट्टी छपा था जबकि यह कॉलेज मोहल्ला खताड़ी में है। परीक्षा सुबह 11 बजे से होनी थी। इसलिए शनिवार सुबह तमाम विद्यार्थी परिजनों के साथ जीआईसी गूलरघट्टी पहुंच गए, लेकिन वहां परीक्षा केंद्र नहीं था। जीआईसी गूलरघट्टी कॉलेज प्रशासन ने सही सेंटर का पता करके बताया। इसके बाद परीक्षार्थी, अभिभावकों के साथ दौड़ लगाकर जीआईजी खताड़ी पहुंचे और परीक्षा दी। जीआईसी खताड़ी के प्रधानाचार्या डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि सभी 350 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। देरी के कारण किसी भी परीक्षार्थी को नहीं रोका गया।
परीक्षा केंद्र के लिए परीक्षार्थी परेशान
गूलरघट्टी से खताड़ी तक की दौड़ लगाकर सभी ने दी परीक्षा