{"_id":"5a74ce5e4f1c1b8e268b7ddb","slug":"171517604446-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर ने आरपीएफ के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर हरीश रणतोलिया आरपीएफ के साथ 10 बजे अचानक काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी को बताए पार्सलों को तोलना शुरू कर दिया। साथ ही भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय में और सफाई करने के निर्देश संचालक को दिए।
वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर हरीश रणतोलिया ने तत्काल आरक्षण की लाइन की जांच भी की। उन्होंने लाइन में लगे लोगों से पूछताछ की। तत्काल आरक्षण की जांच के दौरान स्टेशन के अधिकारियों को निरीक्षण की जानकारी मिली। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक चयन राय, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आरपी सिंह, पीसी पांडे, महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।