{"_id":"5a74cd554f1c1ba5268b7f86","slug":"171517604181-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर की झंडी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर की झंडी का इंतजार
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चंदौली में विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाते जिला न्यायाधीश सैय्यद सरवत महमूद
हल्द्वानी। नगर निगम के मेयर द्वारा हरी झंडी दिखाने के इंतजार में कूड़ा गाड़ियां खड़ी हैं। जबकि 31 जनवरी तक सभी वार्डों में घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण योजना शुरू करने का दावा किया जा रहा था।
नगर निगम ने एक करोड़ से अधिक की लागत से कूड़ा उठाने के लिए 36 गाड़ियां, जेसीबी आदि खरीदे थे। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने जनवरी के पहले सप्ताह में 10 वार्डों में घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां चलाकर इस योजना का उद्घाटन किया। साथ ही दावा किया कि 15 दिन के भीतर सभी वार्डों में कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा। इसके बाद फिर इस तिथि को बढ़ाकर 31 जनवरी किया गया। 31 जनवरी बीतने के बाद भी 26 गाड़ियां अभी नहीं चल पाई हैं।
उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रोहित लसपाल ने बताया कि 26 वार्ड में गाड़ियां चलने की तैयारी पूरी है। बस मेयर के हरी झंडी दिखाने का इंतजार है। कहा कि मेयर पांच दिन से देहरादून में हैं उद्घाटन नहीं होने की वजह से गाड़ियां नहीं चल पा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि एक बार उद्घाटन के बाद क्यों नगर निगम के अधिकारी इस योजना के लिए दोबारा हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि एक योजना के लिए कितनी बार झंडी दिखाई जाएगी तो उन्होंने कोई जवाब न देते हुए मेयर से बात करने की बात कह दी। उधर मेयर से कई बार फोन करने के बाद भी उनका नंबर नहीं लगा।
विज्ञापन
नगर निगम में खड़ी हैं कूड़ा गाड़ियां
जनवरी में एक बार कर चुके हैं उद्घाटन