फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टेलर बुक, अब रेडीमेड का रुख करना होगा

टेलर बुक, अब रेडीमेड का रुख करना होगा

Fri, 16 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
टेलर बुक, अब रेडीमेड का रुख करना होगा
टेलर बुक, अब रेडीमेड का रुख करना होगा
विज्ञापन

हल्द्वानी।
रमजान के दो अशरे पूरे हो गए हैं। शुक्रवार की शाम तीसरा हिस्सा शुरू हो गया है। अब लोग इबादत के साथ ही ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं। सबसे ज्यादा होड़ कुर्ता-पायाजामा सिलवाने की है। हाल यह है कि टेलरों के पास कुर्ता-पायजामा के इतने ऑर्डर आ गए हैं कि ज्यादातर ने नए ऑर्डर लेना ही बंद कर दिया है।

वे सिर्फ जान-पहचान वालों या नियमित ग्राहकों के ही ऑर्डर ले रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों ने कुर्ता-पायजामे का ऑर्डर नहीं दिया है, उन्हें रेडीमेड कुर्ता-पायजामा से ही नमाज अदा करनी पड़ेगी। आजाद नगर में कुर्ता-पायजामा के स्पेशलिस्ट टेलर इकबाल हुसैन, हाजी अब्दुल कादिर, रेहान अहमद ने बताया कि वे सिर्फ पुराने ग्राहकों के ही ऑर्डर ले रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए उन्होंने पहले ही गुंजाइश छोड़ रखी है। एपिक टेलर शॉप के मो. एहसान ने बताया कि कारीगरों की सीमित संख्या की वजह से अब ईद के ऑर्डर लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


रईस वाला पठानी सूट की अधिक डिमांड

टेलर मो. तारिक ने बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म रईस में जैसा पठानी सूट पहना था, इस बार उसकी काफी डिमांड है। फिटिंग वाले पठानी सूट की इस बार काफी बुकिंग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवा इंटरनेट से सेलिब्रिटीज के पठानी सूट की डिजाइन डाउनलोड कर उसी आधार पर सिलवाने की डिमांड कर रहे हैं।

नन्ही हानिया ने रखा पहला रोजा

बड़े और बुजुर्ग नहीं, बल्कि बच्चों में भी रमजान और रोजे के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महज पांच साल की हानिया ने शुक्रवार को रोजा रखा।

वह आजाद नगर लाइन नंबर 12 निवासी हाजी मो. शाकिर की बेटी है। हाजी शाकिर ने बताया कि बड़ों को रोजा रखते देख वह कई दिन से रोजा रखने की जिद कर रही थी। शुक्रवार सुबह वह सहरी में उठ गई।

सहरी खाकर उसने रोजा रख लिया फिर कुछ नहीं खाया। शाम को सभी ने मिलजुलकर इफ्तार किया। इस मौके पर सभी ने हानिया की लंबी उम्र और खुशकिस्मती की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed