{"_id":"5d1916658ebc3e3ce84026fc","slug":"15619252006-bhimtal-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से आठ सितंबर तक चलेगा नंदा देवी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से आठ सितंबर तक चलेगा नंदा देवी महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। पौराणिक देवी मंदिर में तीन से आठ सितंबर तक नंदा देवी महोत्सव होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में तय किया गया कि मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और भक्त तीन सितंबर को कदली वृक्ष लेने फरसौली गंगनाथ देवता के मंदिर में जाएंगे और 4 सितंबर को नंदा सुनंदा मूर्ति स्थापना, पांच, छह और सात सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आठ सितंबर को दोपहर 2 बजे से नगर में झांकी निकालकर शाम पांच बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
नंदा देवी महोत्सव समिति के सचिव मनीष साह ने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगकर्मी स्वर्गीय सतीश लाल साह को समर्पित होंगे। समिति अध्यक्ष संजय वर्मा ने 2018-19 के आय व्यय का ब्योरा रखा। बैठक में समिति का कार्यकाल बढ़ाने पर सहमति बनी। समिति उपाध्यक्ष कंचन बेलवाल ने बताया कि इस बार मेले में दुकान का आवंटन झांकी से एक दिन पहले किया जाएगा। इस दौरान पंडित मोहन कपिल, पंडित रवि शंकर जोशी, नीमा बिष्ट, मोहन बिष्ट, पुष्पेश पांडे, हरिशंकर कांडपाल, ज्योति साह, खष्टी बिष्ट, मोहन भट्ट, मोहन लाल साह, पवन भाकुनी, नरेश पांडे, त्रिवेंद्र साह, दीपू जोशी, मनीष बिष्ट आदि थे।
तीन से आठ सितंबर तक चलेगा नंदा देवी महोत्सव
महोत्सव समिति की बैठक, आठ सितंबर को निकाली जाएगी झांकी