फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कारोबारियों ने दिया सड़क पर धरना

कारोबारियों ने दिया सड़क पर धरना

Thu, 27 Jun 2019 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कारोबारियों ने दिया सड़क पर धरना
नैनीताल में रुसी बाईपास में धरना देते होटल कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। पुलिस प्रशासन पर पर्यटन को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने रूसी बाईपास तिराहा और कालाढूंगी रोड पर धरना दिया। ब्लैक आउट जारी रखने के साथ ही काले झंडे लगाकर पर्यटन बचाने का संदेश दिया। कारोबारी नगर में पार्किंग बनाने, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और पर्यटकों का उत्पीड़न बंद करने की मांग कर रहे हैं। व्यवसायियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे होटल एसोसिएशन से जुड़े पर्यटन कारोबारी रूसी बाईपास पहुंचे और सड़क पर धरना दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। बाद में वह कालाढूंगी रोड पर खुर्पाताल तिराहे पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप लगाया कि पर्यटकों के वाहनों को बिना वजह नगर से बाहर रोका गया, पर्यटकों के साथ अभद्रता की गई और बिना वजह उन्हें घंटों नगर से बाहर रोका गया। इससे नाराज होकर काफी पर्यटक नैनीताल के बाहर से ही लौट गए। कई लोगों ने बुकिंग कैंसल करवा दी। होटेलियर से लेकर नाव चालक एवं घोड़ा चालक तक सभी को नुकसान उठाना पड़ा है। पीक सीजन में होटलों में 50 से 60 प्रतिशत कमरे खाली रह रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश साह, विशाल खन्ना, प्रवीण शर्मा, वेद साह, घनश्याम बेलवाल, अजय लाल, सत्येंद्र, कमल जगाती, अतुल साह, रमन जीत सिंह, अरुण साह, मनोज साह, प्रदीप जेठी, पाल अहूजा, जुबैर मुस्तफा, आलोक साह, कमल जगाती, दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों पर गुमराह कर पर्यटकों को लौटाने का आरोप
होटल एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने मंगलवार रात को कुछ पर्यटकों को गुमराह कर नगर में नहीं आने दिया। पर्यटकों को हनुमानगढ़ी एवं रूसी बाईपास पर रोक कर कहा गया कि आगे पेड़ गिरा है और रास्ता बंद है। ऐसे में कई पर्यटक नैनीताल आए बिना ही चले गए।

पुलिस कर्मियों को बांटे फूल
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष साह ने कहा कि शासन-प्रशासन ने पुलिस कर्मियों को पर्यटकों को रोकने के लिए खड़ा किया है। हम गांधीवादी दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस कर्मियों को फूल देकर सम्मानित कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों को परेशान न होना पड़े। इसके लिए पुलिस प्रशासन को उचित कदम उठाने होंगे।

कुमाऊं में 60 प्रतिशत नुकसान
उत्तर भारत एसोसिएशन में उत्तराखंड के प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा का कहना है कि नैनीताल में पर्यटकों को परेशानी होने से कुमाऊं भर में 60 प्रतिशत तक पर्यटन कारोबार को नुकसान हुआ है। पूरे मंडल के पर्यटन कारोबारी परेशान हैं। अब तक नगर में आने वाले पर्यटकों को परेशानी से बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि हम पर्यटकों को सुविधाएं देने की मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इससे पर्यटन 60 प्रतिशत घट गया है। ऐसे में एसोसिएशन को मजबूर होकर धरना देना पड़ा है।
------------
आलोक साह ने कहा कि होटल एसोसिएशन चाहती है कि नगर में आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं दी जाएं, ताकि उनका मोह नगर से भंग न हो। पर्यटकों के नगर में आने का सिलसिला जारी रह सके।
-----------
होटल एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटकों को सुविधाएं देने में पुलिस-प्रशासन फेल रहा है। उन्हें सुविधाएं देने की जगह पर नगर से बाहर रोक कर परेशान किया जा रहा है।
---------
रूसी गांव के प्रधान हिमांशु पांडे ने कहा कि पार्किंग बनाने के साथ ही पर्यटकों को सुविधाएं भी दी जाएं। रूसी बाईपास पर बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की जाए, जहां शौचालय, बिजली, पानी आदि सभी सुविधाएं हों। ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था ठीक, इससे नहीं लगा जाम
नैनीताल। नगर के कुछ नागरिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को सही बताया है। कहा कि इससे जाम नहीं लगा। आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत हितों की पूर्ति के लिए इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। आयुक्त राजीव रौतेला के माध्यम से भेजे ज्ञापन में बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक रूबाली, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप परगांई, शंकर सिंह चौहान, बार के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सुयाल, पूर्व सचिव पुलक अग्रवाल, भुवन जोशी, भरत भट्ट, पीयूष सिंह, अधिवक्ता पंकज बिष्ट, पंकज सिंह चौहान, यूनुस खान, कमला अधिकारी, करन सिंह बिष्ट आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो


जिला एवं पुलिस का पर्यटन के प्रति रवैया नकारात्मक : महरा
नैनीताल। रानीखेत (अल्मोड़ा) से कांग्रेस विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा ने नियम 300 के तहत विधानसभा में सूचना देते हुए कहा है कि पर्यटन उत्तराखंड का प्रमुख स्रोत है। प्रदेश सरकार इसे उद्योग का दर्जा दे चुकी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिला एवं पुलिस प्रशासन का पर्यटन के प्रति रवैया नकारात्मक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के नैनीताल शहर में आने वाले सैलानियों के वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, इससे सैलानी लौट रहे हैं। होटलों में 50 प्रतिशत से अधिक कमरे खाली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्यटन पर कुल बजट का 0.28 बजट रखा जा रहा है, जबकि सरकार की कुल आय लगभग 13.57 प्रतिशत भाग पर्यटन से हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed