फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाथियों ने तोड़ी सैलानियों की कार

हाथियों ने तोड़ी सैलानियों की कार

Thu, 27 Jun 2019 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
हाथियों ने तोड़ी सैलानियों की कार
रामनगर में कार पर हमला करते हाथी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। मरचूला रोड पर भकराकोट मंदिर के पास हाथियों के एक झुंड ने सैलानियों की दो कारों पर हमला कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस समय हाथियों ने कारों पर हमला किया, उस समय सैलानी होटल में बैठकर खाना खा रहा था।
विज्ञापन


अल्मोड़ा निवासी कुछ सैलानी दो कारों डीएल-7सीएम-7625 और यूके-04एबी-5606 से दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहे थे। वह लोग बुधवार दोपहर में मरचूला भकराकोट मंदिर के पास स्थित होटल के पास रुके और खाना खाने के लिए होटल में गए। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे हाथियों का एक झुंड अचानक वहां से गुजरा और दोनों कारों में हमला बोल दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक हाथियों ने मौके पर तांडव मचाया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर हाथियों का झुंड वहां से चला गया। हाथियों के हमले में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि जिस स्थान पर हाथियों ने हमला किया, वह स्थान कालागढ़ टाइगर रिजर्व एवं अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत आता है। बाद में कार सवार गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed