{"_id":"5cfd624cbdec2207203aeab8","slug":"15601096363-bhimtal-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोकाने वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोकाने वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के कुलगाड़ कमोली स्थित ढोकाने वाटर फॉल में रविवार दोपहर नहाते समय अल्मोड़ा के युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए युवक के परिजनों की वाटर फॉल संचालक से नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हो गई। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
पुलिस के मुताबिक ढोकाने वाटर फॉल में रविवार की दोपहर अल्मोड़ा और हल्द्वानी से 15 लोगों दल पहुंचा था। टीम में शामिल अल्मोड़ा के नियाजगंज राजपुरा निवासी ताहिल हुसैन (18) पुत्र सरफराज हुसैन वाटर फॉल में नहाने जा पहुंचा। दल के जैहुर अली ने बताया कि लौटते समय ताहिर हुसैन के नहीं दिखाई देने पर सभी लोग परेशान हो गए। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। काफी देर बाद वाटर फॉल में बनी झील से कुछ लोगों ने उसके शव को बाहर निकाल लिया। ताहिल हुसैन की मां नसरीन और भाई अमर हुसैन ने वाटर फॉल संचालक को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। परिजनों का आरोप था कि वाटर फॉल में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी भी निकाले गए हैं। इस बात को लेकर उनकी संचालक से धक्कामुक्की तक हो गई। उधर, वाटर फॉल संचालक ललित फर्त्याल ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। सीसीटीवी भी लगे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को सौंपी जाएगी। इस दौरान कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, खैरना चौकी प्रभारी हरीश पुरी भी मौजूद रहे।
वाटर फाल में नहाते वक्त अल्मोड़ा के युवक की मौत