फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आठ में आईएसबीटी, दो हेक्टेयर में बनेगा वर्कशाॅप

आठ में आईएसबीटी, दो हेक्टेयर में बनेगा वर्कशाॅप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
आठ में आईएसबीटी, दो हेक्टेयर में बनेगा वर्कशाॅप
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। परिवहन विभाग तीन पानी में आईएसबीटी, रोडवेज वर्कशॉप के लिए दस हेक्टेयर में बनाने की योजना है, इसके लिए परिवहन विभाग वन भूमि हस्तांतरण संबंधित प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। डीएम को कुल वन भूमि के बदले वन विभाग को राजस्व की दो गुनी भूमि उपलब्ध कराने को लेकर पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने गौलापार में वन विभाग की जमीन पर आईएसबीटी बनाने की योजना बनाई थी। 2016 में योजना का शिलान्यास हो गया। बाद में राज्य सरकार ने आईएसबीटी को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला किया। इसके तहत ही परिवहन, वन विभाग के अधिकारियों तीनपानी की जगह को चिह्नित किया। प्रस्तावित जगह पर पहुंचने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, नहर कवरिंग के काम का प्रस्ताव भी लोनिवि ने तैयार कर लिया।
विज्ञापन

बीते दिनों परिवहन, वन आदि विभागों के अधिकारियों ने तीन पानी स्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। परिवहन विभाग आठ हेक्टेयर में आईएसबीटी को विकसित करना चाहता है, जबकि दो हेक्टेयर में रोडवेज का वर्कशॉप का निर्माण करने की मंशा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों की इस संबंध में कई बार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अफसरों के साथ बैठक भी हो चुकी है। परिवहन विभाग वन भूमि हस्तांतरण की शर्त के तहत कुल वन भूमि के बदले राजस्व की दो गुनी भूमि उपलब्ध कराने के (कुल 20 हेक्टेयर) के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ में आईएसबीटी, दो हेक्टेयर में बनेगा वर्कशॉप
परिवहन विभाग प्रस्ताव तैयार करने में जुटा, तीन पानी में प्रस्तावित है योजना


प्रस्तावित योजनाओं के लिए दस हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण संबंधी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दो गुनी भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में डीएम को पत्र लिखा गया है।
-राजीव मेहरा, आरटीओ, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed