फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिंचाई नहरों में अतिक्रमण, विभाग मौन

सिंचाई नहरों में अतिक्रमण, विभाग मौन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई नहरों में अतिक्रमण, विभाग मौन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग की सभी नहरें अतिक्रमण की चपेट में हैं। सिंचाई विभाग ने पिछले दिनों नहर में आवासीय कॉलोनी का पानी छोड़ने, नहरों पर कब्जा कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने, नहरों में कूड़ा फेंकने समेत विभिन्न मामलों में 31 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजे, लेकिन एक भी अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गौला बैराज से सिंचाई विभाग की दो प्रमुख नहरें गौलावार, गौलापार नहरों से क्षेत्र की सिंचाई होती है। इन प्रमुख नहरों की सहायक सहायक नहरों से कई गूलें और छोटी नहरें जुड़ी हैं। सिंचाई विभाग की गौला बैराज से आने वाली मुख्य नहर के साथ ही अन्य सहायक नहरों पर भी कई लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। गौला बैराज से निकलते ही रेलवे लाइन के किनारे अतिक्रमणकारियों ने पक्के आवास बना लिए हैं। शहर, गौलापार क्षेत्र में भी नहरों पर कब्जा कर पक्के निर्माण किए गए हैं। कई लोगों के घरों का पानी, सीवर आदि भी नहरों के जरिये लोगों के खेतों तक पहुंच रहा है। आवासीय कॉलोनियों, नालों का पानी नहर में छोड़े जाने से नवाबी रोड नहर चोक हो रही है। लोनिवि इस नहर को कवर नहीं करा पा रहा है। विभाग को अधिक पानी होने से कवरिंग कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। लोनिवि, सिंचाई, बिजली, जलसंस्थान के अधिकारियों के निरीक्षण में भी नहर में नालों, आवासीय कॉलोनियों का पानी छोड़े जाने की पुष्टि हुई है। विभाग ने 31 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजे लेकिन नोटिस के बाद अब विभागीय अधिकारी मौन हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन



सिंचाई नहरों का अतिक्रमण विभाग को क्यों नहीं दिखता
अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने तक सीमित है कार्रवाई

नहरों में अतिक्रमण करने वालों और आवासीय कॉलोनियों का पानी नहरों में छोड़ने वाले 31 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने नहरों पर अतिक्रमण नहीं छोड़ा तो पुलिस, प्रशासन की मदद से अतिक्रमण तोड़े जाएंगे। नहरों में पानी छोड़ने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण बंसल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed