{"_id":"5cfd6049bdec2207675a0b6e","slug":"156010912111-bhimtal-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ताल में डूबे बीटेक के दोनों छात्रों के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ताल में डूबे बीटेक के दोनों छात्रों के शव बरामद
विज्ञापन
बीटेक के दोनों छात्रों के शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। शहर से आठ किमी दूर स्थित गरुड़ताल में शनिवार शाम निजी विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छह छात्रों में से दो छात्र ताल में डूब गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह इन दोनों छात्रों के शवों को निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि शहर की निजी यूनिवर्सिटी के छह छात्र शनिवार दोपहर आउट पास लेकर गरुड़ताल घूमने गए थे। जहां सभी छात्र ताल में तैरने लगे लेकिन रामपुर रोड हल्द्वानी के ग्राम हल्दूपोखरा, आनंदपुर निवासी अक्षय दरम्वाल (23) पुत्र राजेंद्र दरम्वाल और कोतवाली पिथौरागढ़ निवासी रितेश वर्मा (24) पुत्र हरीश लाल वर्मा बीच ताल में जा पहुंचे। जहां पानी गहरा होने से दोनों छात्र डूब गए। इनके दोस्त नितिन अधाना, रोहित भट्ट, दिनेश नगरकोटी, रजत सिंह ने यूनिवर्सिटी के निदेशक को घटना की सूचना दी। निदेशक अपनी टीम लेकर ताल पर पहुंचे, लेकिन शनिवार रात शव नहीं मिल पाए। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोनों छात्रों के शव ताल से निकाले। सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन भी गरुड़ताल पहुंचे। जहां बच्चों के शवों को देख परिजन बेसुध हो गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनके बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।
गरुड़ताल में डूबे बीटेक के दोनों छात्रों के शव बरामद
शनिवार शाम गरुड़ताल में तैरते समय डूबे थे दो छात्र
एसडीआरएफ ने ताल में डूबे छात्रों के शव निकाले
पोस्टमार्टम का पुलिस ने परिजनों को सौंपे शव
देर से सूचना देने पर परिजन नाराज
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने गरुड़ताल में डूबे बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अक्षय दरम्वाल और रितेश वर्मा के परिजनों को घटना की सूचना रात में दी। इस पर परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि चार बजे घटना की सूचना उन्हें रात 8:30 बजे दी गई। छात्रों के साथियों पर भी नाराजगी व्यक्त की। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
शांत इलाके में चल रही नशे की पार्टियां
शहर से आठ किमी दूर जंगलों के बीच घिरे गरुड़ताल में रोजाना सैकड़ों लोग घूमने आते हैं। जहां क्षेत्र के शांत, सुनसान देख लोग शराब, बियर, नशे की पार्टियां कर रहे हैं। नशे की हालत में ताल में तैरकर अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं, जबकि सातताल स्टेट की ओर से ताल में तैरने, शराब पीने से मना करने का चेतावनी बोर्ड लगाया है, लेकिन लोग बोर्ड की अनदेखी कर शराब पीने के साथ ताल में तैरते रहते हैं। भीमताल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सतीश लाल वर्मा ने जिला प्रशासन से तालाबों, नदियों के किनारे तैरने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।