फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पार्कों की मरम्मत खर्च कर दिए 1.29 करोड़, नहीं सुधरी हालत

पार्कों की मरम्मत खर्च कर दिए 1.29 करोड़, नहीं सुधरी हालत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पार्कों की मरम्मत खर्च कर दिए 1.29 करोड़, नहीं सुधरी हालत
Herbal park
हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर के पार्कों की मरम्मत पर 10 साल से करोड़ों रुपये खर्च कर दिए लेकिन उनकी हालत नहीं सुधरी। यह खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने नगर निगम से इस बारे में सूचना मांगी थी। निगम के लोक सूचना अधिकारी ने दी सूचना में बताया है कि नगर क्षेत्र में कुल 47 पार्क हैं। इनकी मरम्मत और रखरखाव पर 10 साल में 1,29,24,412 रुपये खर्च हुए हैं। यह सौंदर्यीकरण नगर निगम ने 14वें वित्त आयोग से मिली राशि किया है। सुभाष पार्क की मरम्मत का खर्च अमृत योजना से मिली धनराशि से किया गया है। नगर निगम के किसी पार्क पर अवैध कब्जा नहीं है।
विज्ञापन



मरम्मत में 1.29 करोड़ खर्च कर दिए, हालत जस के तस
नगर निगम के पार्कों का हाल


पार्कों में बैठने की व्यवस्था और सफाई नहीं
नगर निगम के पार्कों में बैठने की व्यवस्था नहीं है। इन पार्कों में साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। संस्थाओं को पार्क इसलिए दिए गए थे, ताकि उनकी हालत सुधरे लेकिन उस पर भी कोई ठोस काम नहीं हुआ। नगर निगम भी इन पार्कों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के 12 पार्क संस्थाओं के हवाले
नगर निगम के एक दर्जन पार्क संस्थाओं को दिए गए हैं। इनमें चंद्रशेखर पार्क, बियरशिबा स्कूल के सामने, शहीद पार्क, टिक्कू माडर्न स्कूल के सामने, श्रम विभाग के सामने नैनीताल रोड, खालसा स्कूल के सामने, पांडे निवास के सामने नैनीताल रोड, एमबी कॉलेज के सामने, एनसीसी कार्यालय के सामने, इंद्रा काटेज के सामने और डॉ. आईपी सिंह के मकान के सामने वाले पार्क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed