फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीटेक के दो छात्र गरुड़ताल में डूबे

बीटेक के दो छात्र गरुड़ताल में डूबे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बीटेक के दो छात्र गरुड़ताल में डूबे
बीटेक की दो छात्र गरुड़ताल में डूबे - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। गरुड़ताल घूमने गए एक निजी विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छह छात्रों में से दो शनिवार को ताल में डूब गए। सभी छह छात्र नहाने के लिए गरुड़ताल में उतरे थे लेकिन इनमें से दो छात्र ताल के बीच में जा पहुंचे और गहराई अधिक होने के कारण डूब गए। इनमें से एक छात्र पिथौरागढ़ तो एक हल्द्वानी का है। सूचना पर विवि प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची और ताल में खोज की गई लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स के अंतिम वर्ष के छात्र अक्षय दरम्वाल (24) पुत्र राजेंद्र दरम्वाल निवासी ग्राम हल्दूपोखरा, आनंदपुर रामपुर रोड हल्द्वानी और कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र रितेश वर्मा (25) पुत्र हरीश लाल वर्मा निवासी थाना कोतवाली के पास पिथौरागढ़ शनिवार दोपहर अपने चार दोस्तों नितिन अधाना, रोहित भट्ट, दिनेश नगरकोटी, रजत सिंह चौहान के साथ आउट पास लेकर गरुड़ताल घूमने गए। कुछ देर बाद सभी ताल में नहाने लगे। थानाध्यक्ष ने डूबे छात्रों के दोस्तों से पूछताछ के बाद बताया कि अक्षय दरम्वाल और रितेश वर्मा ताल के बीच में जा पहुंचे, जहां पानी अधिक होने के चलते दोनों ताल में डूब गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि डूबे दोनों छात्रों का कहीं पता नहीं चल पाया है। रविवार को एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश करेगी।
विज्ञापन


बीटेक की दो छात्र गरुड़ताल में डूबे
नहीं लग सका पता, शनिवार को आउट पास लेकर गए थे छह छात्र

दोनों छात्रों का बीटेक पूरा हो गया था
निजी विश्वविद्यालय के निदेशक ने बताया कि गरुड़ताल में डूबे हुए अक्षय दरम्वाल और रितेश वर्मा का बीटेक पूरा हो चुका है। शनिवार को दोनों छात्रों ने नोड्यूज फार्म भी जमा कर दिया था। दोनों छात्रों ने अपने अन्य चार छात्रों के साथ उनसे आउट पास लिया था। इसके बाद यह छात्र गरुड़ताल गए, इसकी सूचना नहीं थी। शनिवार शाम छह बजे चार छात्र उनके पास पहुंचे और उन्हें अक्षय, रितेश के डूबने की सूचना दी। यह सूचना भीमताल पुलिस को दी गई। प्रबंधन ने ताल में डूबे हुए दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने किया था बचाने का प्रयास
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक को अक्षय और रितेश के साथ गए छात्रों ने बताया कि ताल किनारे सभी नहा रहे थे, लेकिन अक्षय और रितेश ताल के बीच में जा पहुंचे। जहां दोनों को ताल में डूबता हुआ देख उन्होंने लकड़ी के सहारे दोनों को खींचने का प्रयास किया, वहीं पास बैठे कुछ लोगों ने भी छात्रों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ताल से मिली बीयर की पेटी
गरुड़ताल में जहां दो छात्र डूबे हैं, वहां से पुलिस को बीयर की पेटी मिली है। साथ ही डूबे दोनों छात्रों के कपड़े भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक सभी छात्र पार्टी करने के उद्देश्य से आए होंगे। सकता है उन्होंने बीयर पी और फिर ताल में नहाने चले गए हों। पुलिस ने बताया कि छात्रों ने ताल में तैरते समय सेल्फी भी खींची थी।


ताल में लगा है चेतावनी बोर्ड
गरुड़ताल की देखरेख का जिम्मा सातताल स्टेट द्वारा किया जाता है। सातताल स्टेट द्वारा ताल किनारे चेतावनी बोर्ड लगाकर ताल में नहाने से मना किया गया है, लेकिन लोग चेतावनी बोर्ड की अनदेखी कर ताल में चले जाते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया ने सातताल, गरुड़ताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है।

2016 में डूबा था छात्र
वर्ष 2016 में निजी विश्वविद्यालय का एक छात्र धर्मेंद्र शत्तू नलदमयंती ताल में नहाते समय डूबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed