{"_id":"5cfacc5dbdec22079179353f","slug":"15599401831974-17-nainital-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-74 में अगली सुनवाई 17 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-74 में अगली सुनवाई 17 जुलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नरेंद्र दत्त की न्यायालय में मंगलवार को एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाला मामले में सुनवाई होनी थी। इसकी सुनवाई के लिए अब 17 जुलाई की तिथि नियत कर दी गई है। एनएच-74 प्रकरण में 10 मार्च 2014 को अभियुक्त के विरुद्ध थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। एसआईटी की ओर से 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र भी पेश कर दिए हैं। बीती तिथि 27, 28 मई को अभियोजन की ओर से आरोपियों पर ने चार्ज लगाए गए। 500 करोड़ रुपये से हाइप्रोफाइल मामले में जिला जज की ओर से लगातार दो दिनों तक सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में सात, आठ जून की तिथि नियत की। निर्धारित तिथि में सभी आरोपी न्यायालय में उपस्थित हुए, लेकिन डीजीसी सुशील कुमार शर्मा की माता के निधन के कारण वह न्यायालय में उपस्थित न हो सके। इस कारण जिला जज ने सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तिथि नियत की है।
एनएच-74 में अगली सुनवाई 17 जुलाई
विज्ञापन
एनएच-74 में अगली सुनवाई 17 जुलाई