{"_id":"5cfacc3dbdec2207177175a9","slug":"15599401505-haldwani-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोये, गिड़गिड़ाए, फिर भी नहीं मिली नैनीताल की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोये, गिड़गिड़ाए, फिर भी नहीं मिली नैनीताल की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल के लिए यात्रियों की भीड़ ऐसी बढ़ी कि रोडवेज के इंतजाम पूरी तरह फेल हो गए। रोडवेज प्रबंधन ने कई रूटों से बसों को हटाकर नैनीताल रूट पर भेजा, इसके बाद भी यात्रियों का दबाव कम नहीं हुआ। कई यात्री रोडवेज अधिकारियों के सामने नैनीताल बस भेजने के लिए रोये और गिड़गिड़ाए भी, लेकिन अधिकारी बस नहीं होने के कारण बेबस दिखाई दिए। फिरोजाबाद से यहां तक बस बुक करके आए 200 पर्यटक बस नहीं मिलने के कारण आठ घंटे रोडवेज बस अड्डे पर खड़े रहे। किसी तरह देर शाम को इन्हें बस मिल पाई।
नैनीताल रूट पर शुक्रवार को यात्रियों की संख्या बढ़ गई। हल्द्वानी डिपो ने कई रूट से बसों को हटाकर नैनीताल भेजा। रोडवेज बस अड्डा प्रभारी डीसी जोशी ने बताया कि नैनीताल रूट पर 25 अतिरिक्त बसें भेजी गईं। दिनभर में डिपो की सभी बसों ने नैनीताल के 130 चक्कर लगाए। इसके बाद भी बसों में लोग खड़े-खड़े होकर गए और कई बार बसों की छत में भी पर्यटक चढ़ गए।
रोये, गिड़गिड़ाए, फिर भी नहीं मिली नैनीताल की बसें
फिरोजाबाद के पर्यटक आठ घंटे रोडवेज बस अड्डे पर खड़े रहे
रोडवेज बस अड्डे पर बैठने के लिए नहीं मिली सीट
यात्रियों की संख्या ऐसी बढ़ी कि रोडवेज बस अड्डे पर बैठने के लिए भी स्थान कम पड़ गया। मजबूरन उन्हें फर्श पर ही बैठना पड़ा। फर्श में गंदगी का यह आलम है कि यहां से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
पीने के पानी के लिए भी लगी रही लाइनें
रोडवेज बस अड्डे पर पानी के लिए एक ही वाटर कूलर होने के कारण यहां लंबी लाइन लगी रही। पीने का पानी भरने के लिए यात्रियों को वाटर कूलर के सामने आधा-आधा घंटा खड़ा होना पड़ा।
दूनागिरी सहित पांच रूट की गाड़ियां काटी
रोडवेज प्रबंधन ने दूनागिरी, रानीखेत, जौरासी, गंगोलीहाट और बरेली रूट की बसों को हटाकर नैनीताल रूट पर भेजा। इस कारण इन रूटों पर यात्रियों को दिक्कत हुई।
क्या बोले यात्री
दो घंटे से नैनीताल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं। जो भी बस आ रही है। उसमें सीटों को लेकर धक्का-मुक्की हो रही है। -तुलसी देवी, निवासी मनोरा नैनीताल
क्या करें दोगांव के लिए भी बस नहीं मिल रही है। टैक्सी वाले दोगांव नहीं ले जा रहेे हैं। बस कम हैं। बसों में जगह नहीं है। ऐसे में कैसे जाएं। -उर्मिला देवी दोगांव