{"_id":"5cf97ab6bdec22076b5f0f1c","slug":"155985374413-bhimtal-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बेचने वाले के बेटे ने किया संस्कृत बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बेचने वाले के बेटे ने किया संस्कृत बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़पानी (नैनीताल)। मेहनत, लगन, परिश्रम के बदौलत पहाड़पानी में एक चाय बेचने वाले के बेटे ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2019 की पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) की परीक्षा में प्रदेश टॉप कर जिले का मान बढ़ाया है।
पहाड़पानी निवासी विमल तिवारी ने एक से पांचवीं तक पहाड़पानी के सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ा। इसके बाद परिजनों ने विमल को श्री कल्याणिका वेदवेदांग विद्यापीठ अल्मोड़ा में प्रवेश दिलाया। बुधवार को घोषित परीक्षाफल में विमल ने 500 में से 456 अंक प्राप्त कर 91.2 फीसदी अंकसे पूर्व मध्यमा द्वितीय में नया कीर्तिमान रचा है। विमल के पिता मनोज तिवारी पहाड़पानी में चाय की दुकान चलाते हैं। मां मंजू तिवारी गृहकार्य के साथ ही दुकान में भी हाथ बटाती हैं। विमल की दीदी हल्द्वानी कॉलेज में पढ़ती है। विमल पढ़ाई पूरी कर प्रोफेसर बनाना चाहते हैं। खीम राम राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी, कल्याणीका विद्यापीठ के प्राचार्य सदानंद पौढ़ियाल, आश्रम के विवेक स्वरूप, पुष्कर रावत, किशन रावत, मदन नेगी, देवेश वर्मा, नितिन, नीरज नेगी आदि ने विमल को बधाई दी।