फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students outraged over delayed results; staged an overnight sit-in outside the Vice-Chancellor's office

Nainital News: रिजल्ट में देरी पर भड़के छात्र, रात भर कुलपति दफ्तर के बाहर दिया धरना

Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Students outraged over delayed results; staged an overnight sit-in outside the Vice-Chancellor's office
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के समय पर परिणाम घोषित करने के कई बार दावों के बावजूद परीक्षा परिणामों में देरी, असाइनमेंट और प्रैक्टिकल के मार्क्स लंबे समय तक न चढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित न होने से नाराज छात्र नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे भारी बारिश के मौसम में कुलपति कार्यालय के सामने शनिवार को रात भर धरने पर बैठे रहे। रविवार को दोपहर में छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन पर अपना अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र नेता शनिवार शाम करीब छह बजे कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। छात्र शीघ्र परीक्षाफल जारी करने की मांग पर रातभर अड़े रहे। रविवार सुबह विवि प्रशासन और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता हुई और विवि प्रशासन ने छात्रों की मांगों को स्वीकार करते हुए कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे की ओर से विज्ञप्ति जारी कर छात्रों को लिखित आश्वासन दिया गया कि स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाफल आगामी तीन कार्यदिवसों के भीतर हर हाल में घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही विवि प्रशासन ने उन छात्र-छात्राओं की समस्या का भी संज्ञान लिया जिनके आंतरिक और प्रयोगात्मक मूल्यांकन के अंक अभी तक विवि को प्राप्त नहीं हुए हैं। धरने और प्रदर्शन में छात्रनेता अभिषेक कुमार, शुभम कुमार और कमल कार्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed