फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   155 lakhs to buy motor and stabilizer of tube wells

नलकूपों की मोटर और स्टेबलाइजर खरीदने को मिले 155 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
155 lakhs to buy motor and stabilizer of tube wells
हल्द्वानी। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। शासन ने नलकूपों के लिए मोटर और स्टेबलाइजर खरीदने के लिए जलसंस्थान को 155 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। इससे यह फायदा होगा कि जलसंस्थान को किसी नलकूप की मोटर फुंकने पर उसकी मरम्मत कराने का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि रिजर्व में मौजूद मोटर लगाकर नलकूप को चालू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पेयजल व्यवस्था से जुड़े सिंचाई विभाग के 21 नलकूप जलसंस्थान को मिले थे। इनमें से छह नलकूप लालकुआं डिवीजन को, 15 हल्द्वानी डिवीजन को मिले थे। इन नलकूपों में स्टेबलाइजर, पैनल और मोटर आदि की व्यवस्था करने के लिए शासन को 259 लाख का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव के आधार पर 103 लाख रुपये पहले आवंटित कर दिए थे। इस धनराशि से 14 मोटर, आठ पैनल और खरीदे गए थे। उन्होंने बताया कि अवशेष मिली 155 लाख से 15 स्टेबलाइजर, 7 मोटर और एक पैनल खरीदा जाएगा। इसकी खरीद करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि जलसंस्थान को कभी भी किसी नलकूप की मोटर खराब होने पर उसे चालू करने के लिए रिजर्व में रखी मोटर बदलने में आसानी होगी तथा मोटर की बाइडिंग होने तक नलकूप का चलने का इंतजार भी नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed