{"_id":"5c116a4cbdec2241852c599c","slug":"154464523520-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां जा रही उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां जा रही उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भीमताल और नैनीताल में नया गैस कनेक्शन लेने वाले कई उपभोक्ताओं को छह महीने बीतने के बाद भी ब्लूबुक नहीं दी गई है। जबकि इन्हें छह से ज्यादा सिलिंडर दिए जा चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी ब्लूबुक नहीं दी गई। डीएसओ से शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही है।
नियमानुसार नया गैस कनेक्शन लेने वाले हर उपभोक्ता को मौके पर ही ब्लूबुक दी जानी चाहिए। जबकि नैनीताल और भीमताल में ऐसा नहीं हो रहा। कई सिलिंडर बिना ब्लूबुक के ही उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। बीते दिनों कुछ लोगों ने डीएसओ तेजबल सिंह को शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें नया गैस कनेक्शन लिए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ब्लूबुक नहीं मिली। उनके खाते में अभी तक गैस सब्सिडी भी नहीं आ रही है। कहा कि एचपी गैस एजेंसी के कर्मचारी प्रिंटर, अन्य मशीनें खराब होने, कंप्यूटर ऑपरेटर के छुट्टी पर होने की बात कहते हुए ब्लूबुक देने से इंकार कर रहे हैं।
कहां जा रही उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी
छह महीना पहले कनेक्शन लेने वालों को अभी तक नहीं दी गई ब्लूबुक
नया कनेक्शन लेते समय एचपी की ओर से उपभोक्ता को ब्लूबुक नहीं दिए जाने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। नियमानुसार ब्लूबुक तुरंत मिलनी चाहिए। - तेजबल सिंह, डीएसओ।