{"_id":"5c043961bdec22418454fe04","slug":"154378074818-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरी बार भिलाई का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरी बार भिलाई का ट्रॉफी पर कब्जा
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। 30वीं चंद्रावती तिवारी फाइव ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता जीतकर एक बार फिर भिलाई की टीम चैंपियन रही। फाइनल में ब्लैक बर्न कोलकाता को 8-2 हराया। पिछले साल भी भिलाई की टीम विजेता रही थी।
जिला महिला हॉकी संघ की ओर से सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं, कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक और जिला क्रीड़ा संघ के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को डीएसए मैदान में खेला गया। मैच में शुरुआत से ही भिलाई की टीम कोलकाता की टीम पर हावी रही। पहले ही हॉफ की समाप्ति पर भिलाई ने 4-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में भी कोलकाता के खिलाड़ी बेरंग नजर आए और भिलाई की टीम ने यह मैच 8-2 से जीत लिया। भिलाई टीम की ओर से राजू ने दो गोल दागे। इसके लिए राजू को सरोज साह स्मृति बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं ब्लैक बर्न कोलकाता की जुहुश्री को उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन विनय साह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। डॉ. मनोज बिष्ट, अमित कुमार निर्णायक रहे और संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस मौके पर जिला महिला हॉकी संघ के महासचिव आलोक चौधरी, जगदीश बवाड़ी, भारती साह, प्रीति डंगवाल, अतुल साह, शांति मेहरा, डॉ. सरस्वती खेतवाल, किशन नेगी आदि मौजूद रहे।
भिलाई का दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा
चंद्रावती तिवारी फाइव ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता