फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में फिर नहीं खुला भाजपा का खाता

नैनीताल में फिर नहीं खुला भाजपा का खाता

Wed, 21 Nov 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में फिर नहीं खुला भाजपा का खाता
Nainital
नैनीताल। सरोवर नगरी की जनता को भाजपा रास नहीं आ रही है। राज्य गठन के 18 साल बाद भी भाजपा यहां खाता खोलने में नाकाम रही है। जबकि कांग्रेस ने दस साल बाद चेयरमैन पद पर वापसी कर ली। साल 2003 में कांग्रेस की सरिता आर्या चेयरमैन बनीं थीं और 2018 में सचिन ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का परचम एक बार फिर लहरा दिया है।
विज्ञापन

बीते 18 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1997 में यहां संजय कुमार संजू (निर्दलीय), 2003 में सरिता आर्या (कांग्रेस), 2008 में मुकेश जोशी मंटू (निर्दलीय) और 2013 में श्याम नारायण (यूकेडी) से चेयरमैन रहे हैं। राज्य गठन के बाद अब तक भाजपा नैनीताल में अपना खाता नहीं खोल पाई है। केंद्र और राज्य की सत्ता संभाल रही भाजपा ने सरोवर नगरी में इस बार अरविंद सिंह पड़ियार को अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा प्रत्याशी को टिकट मिला तो यह बात टिकट मांग रहे दावेदारों को अखर गई और बगावत हो गई। किसी तरह मंत्रियों के हस्तक्षेप करने के बाद बागी माने, लेकिन भितरघात का डर सताता रहा। व्यक्तिगत तौर पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह पडियार ने खूब मेहनत की, लेकिन सब बेकार गया। मंगलवार को मतगणना शुरू हुई तो एक-दो मौकों को छोड़ कर भाजपा एक भी बार फाइट में नहीं दिखी। भाजपा को हारता देख एक-एक कर भाजपा के मतगणना एजेंट पंडाल छोड़कर जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed