{"_id":"5bf4763dbdec22696a3aee24","slug":"15427477572-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने वर्तमान में संचालित हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं में सेना भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों को राहत देने का फैसला लिया है। भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों को अपने आवेदन पांच दिसंबर तक कॉलेजों में जमा कराने होंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों के छात्रों की ओर से नवंबर अंतिम सप्ताह में होने वाली सेना भर्ती को लेकर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल से मिले निर्देशों के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्रों की परीक्षा आरडीसी कैंप में प्रतिभाग करने वाले एनसीसी कैडेटों के साथ कराने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों को पांच दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के साक्ष्यों और प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन अपने कॉलेजों में जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र को प्रमाणित कर प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रो. पंत ने बताया कि इन परीक्षाओं की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।