फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निकाय चुनाव में लगेंगे 4000 कर्मचारी

निकाय चुनाव में लगेंगे 4000 कर्मचारी

Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में लगेंगे 4000 कर्मचारी
निर्वाचक नामावली में देखें अपना नाम
नैनीताल। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मतदान और मतगणना के लिए लगभग चार हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की थानों में परेड शुरू कर दी है। गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को मतदान से 24 घंटे पहले गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले में कुल तीन लाख एक हजार आठ सौ छह मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे ज्यादा दो लाख 13 हजार 181 मतदाता नगर निगम हल्द्वानी में हैं, जबकि नैनीताल में 28 हजार 165 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के लिए निर्वाचन अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी समेत पांच कर्मचारी रहेंगे। सेक्टर, जोनल और दस प्रतिशत आरक्षित कर्मचारियों को मिलाकर चुनाव में लगभग चार हजार कर्मचारियों की ड्यूटी जिले भर में लगाई गई है। मतगणना में एक हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। जिले में कुल 54 मतदान केंद्र संवेदनशील और 66 अतिसंवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि अब तक धारा 107/16 में 775 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। चार को जिला बदर किया जा चुका है और आचार संहिता उल्लंघन में तीन केस दर्ज किये जा चुके हैं। हिस्ट्रीशीटरों की हर दिन थाने में परेड कराई जा रही है।


मतदान केंद्र तक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
मतदान के दिन निजी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और मतदान केंद्र तक कोई भी मतदाता मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर बिना मोबाइल जाना होगा। एसएसपी ने बताया कि शस्त्र जमा कराने का काम तेजी से चल रहा है। जिले में 2759 शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनमें से अब तक 1129 जमा कराए जा चुके हैं। चुनाव प्रभावित न हो इसलिए चुनाव से 24 या 48 घंटे पहले गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed