{"_id":"5bdb61afbdec2269812a9177","slug":"154110400619-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड व यूपी के चर्म रोग विशेषज्ञों का सेमिनार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड व यूपी के चर्म रोग विशेषज्ञों का सेमिनार आज
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
doctor
नैनीताल। यूपी इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरीयोलॉजिस्ट्स एंड लिप्रोलॉजिस्ट्स की दो दिनी 36वीं क्यूटीकॉन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश-2018 कान्फ्रेंस शुक्रवार से नैनीताल में शुरू होगी। इस कान्फ्रेंस में यूपी और उत्तराखंड के करीब 250 चर्म रोग डॉक्टर प्रतिभाग करेंगे।
बृहस्पतिवार को आयोजक संस्था के डॉ.पीएस भाटीया और डॉ.एससी अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कांफ्रेंस की थीम बेसिक एंड क्लिनिकल डर्मेटोलॉजी रहेगी। सोराईसिस, फंगल इंफेक्सन, कुष्ठ रोग, बच्चों में होने वाले चर्म रोग के विषय में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाजार में त्वचा को लेकर कई प्रकार की नई दवाएं आ गई हैं लेकिन इसका सही प्रयोग नहीं हो पा रहा है। कार्यक्रम में 250 डॉक्टरों के साथ ही 24 चर्म रोग विशेषज्ञ और 12 स्पीकर भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि कान्फ्रेंस में एमडी के विद्यार्थियों के लिए भी सत्र का आयोजन किया गया है।